-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Effective Way To Stop Sugar Craving And Eat Healthy
Sugar Cravings को रोकने के असरदार तरीके, ये आसान उपाय आपको हेल्दी खाने पर करेंगे मजबूर
- Written By: रीता राय सागर
Sugar Craving: मीठा खाने की प्रबल इच्छा यूं ही नहीं होती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। शरीर में किसी चीज की कमी हमारे भीतर मीठा खाने की इच्छा को तीव्र कर देती है। इसी बारे में जानेंगे।

शुगर क्रेविंग (सौ. सोशल मीडिया)
Sugar Cravings Control Tips: शुगर क्रेविंग बहुत आम बात है। जिस प्रकार किसी को तीखा या चटपटा खाना पसंद होता है, उसी तरह मीठा पसंद होना भी नॉर्मल है। लेकिन यदि आपको जरूरत से ज्यादा या फिर हर वक्त मीठा खाने की तलब होती है, तो इसका अर्थ है शरीर में किसी विटामिन की कमी।
इसके अलावा, वजन बढ़ने के साथ-साथ बहुत अधिक चीनी का सेवन कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी न्योता देता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और साथ ही अधिक मीठा दांतों को भी खराब करता है।
किन कारणों से होता है स्वीट टूथ
पोषक तत्वों की कमी
शरीर में मैग्नीशियम या क्रोमेनियम की कमी से मीठा खाने की लालसा बढ़ती है। इनका काम शरीर में इंसुलिन को बैलेंस करना है। इसके अलावा विटामिन बी की कमी भी एक कारण हो सकता है। विटामिन बी ही हमारे मूड स्विंग को भी कंट्रोल करता है। शरीर में विटामिन बी1, बी2, बी3 और बी5 का होना आवश्यक है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा
नासिक में बन रहा उत्तर महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा इस्कॉन मंदिर, 15 करोड़ की लागत से 5 मंजिला भव्य निर्माण
ब्लड शुगर का असंतुलित होना
जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल लो हो जाता है, तब इसे उठाने के लिए शरीर मीठे की डिमांड करता है और शुगर क्रेविंग होती है। ऐसे में जब हम मीठा खाते हैं, तो ब्लड शुगर स्तर बढ़ जाता है और उस समय शरीर इंसुलिन रिलीज करता है। इंसुलिन ब्लड शुगर लेवल को कम करता है, जिससे ऐसे खाने की इच्छा होती है, जिससे तुरंत ऊर्जा मिले।
तनाव बढ़ना
जब भी कोई टेंशन या तनाव में होता है, तो उसका कोर्टिसोल बढ़ता है, जिससे मीठा खाने की इच्छा होती है। खासतौर से जब चिंतित या परेशान होते हैं, तो कई लोग भावनात्मक राहत के लिए भी मिठाई का रुख करते हैं।
नींद की कमी
नींद का संबंध हमारे शरीर में होने वाली हर घटना से है। नींद की कमी से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन घ्रेलिन में बढ़ोतरी होती है, जबकि लेप्टिन में कमी आती है, जो शरीर में संतोष का संकेत देने वाला हार्मोन है। ऐसे में नियमित रूप से मीठा खाने की आदत आपके टेस्ट बड्स को अधिक मीठा खाने के लिए उकसाती है।
पेट में बैड बैक्टीरिया का पनपना
गट में अनहेल्दी बैक्टीरिया बढ़ने को डिस्बायोसिस कहा जाता है। इससे चीनी और प्रोसेस्ड फूड खाने की इच्छा बढ़ जाती है। लैक्टोबेसिलस जॉनसन जैसे गुड बैक्टीरिया की कमी के चलते शरीर में कार्ब्स, फैट्स और मीठे की इच्छा बढ़ने लगती है। ऐसे में मीठा खाने से बचने के लिए पेट के बैक्टीरिया को बैलेंस करने की कोशिश करनी चाहिए।
कैसे कंट्रोल करें Sugar Craving
वॉक पर जाना
वॉक पर जाना एक बेहद हेल्दी एक्टिविटी है, लेकिन इसका मकसद ध्यान भटकाना है यानी जब आपको शुगर क्रेविंग हो, तब आप टहलने निकल जाएं। ताजी हवा में वॉक करने से आपका माइंड डायवर्ट होगा। चलने से ब्रेन में एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो फील गुड के लिए जिम्मेदार होता है।
एक गिलास पानी पिएं
जब भी आपको लगे कि मीठा खाने का मन कर रहा है, तो आप पहले एक गिलास ठंडा पानी पिएं, इससे आपकी भूख शांत होगी और फिजूल में कैलोरी बढ़ाने से बच जाएंगे।
हेल्दी खाना
शुगर क्रेविंग तब होती है, जब विटामिन्स की कमी होती है। ऐसे में अपनी डाइट को हेल्दी रखना चाहिए। हालांकि कभी-कभी मीठा खाना भी जरूरी होता है। खाने से पहले कुछ हेल्दी मीठा खाना मुंह में स्लाइवा के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे खाना पचाना आसान हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Chironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
स्ट्रेस मैनेजमेंट
तनाव हर बीमारी की जड़ है। इसलिए स्ट्रेस को मैनेज करना सबसे जरूरी है। इसके लिए योग व ध्यान सबसे बेहतरीन उपाय हैं।
फ्रूट्स खाएं
कभी-कभी आपका बस कुछ मीठा खाने का मन करता है, ऐसे में मिठाई खाने के बजाय एक फल खा लें। ये न केवल मीठे होते हैं बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
Effective way to stop sugar craving and eat healthy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ginger Benefits: सिर्फ चाय ही नहीं, स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं अदरक, जानें 20 जबरदस्त फायदे
Jul 26, 2026 | 09:00 AMमुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद
Jul 26, 2026 | 08:31 AMपहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
Jul 26, 2026 | 08:28 AM26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
Jul 26, 2026 | 08:27 AMविद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jul 26, 2026 | 08:24 AMरोक दिए गए हैं हवाई हमले… अब उनके पास केवल दो रास्ते, ईरान जंग पर ट्रंप का अगला कदम क्या?
Jul 26, 2026 | 08:23 AMदिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7.5 लाख का पैकेज और स्टाइपेंड पाने का सुनहरा मौका
Jul 26, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














