Protein Powder For Gym: प्रोटीन पाउडर शुरू करना चाहते हैं तो न करें ये गलती, बिगड़ सकती है आपकी सेहत
Protein Powder For Muscle Gain: कई लोग दूसरों की सलाह या सोशल मीडिया ट्रेंड देखकर प्रोटीन पाउडर का सेवन शुरू कर देते हैं। हर व्यक्ति की बॉडी और जरूरत अलग होती है। आइए जानते है प्रोटीन की अहमियत।
- Written By: रीता राय सागर
प्रोटीन पाउडर (सौ. सोशल मीडिया)
Protein Powder: प्रोटीन…प्रोटीन…प्रोटीन…यह शब्द इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। प्रोटीन का सेवन न केवल जिम जाने वाले लोग कर रहे हैं बल्कि वेटलॉस और वेटगेन करने के लिए भी प्रोटीन पाउडर को कंज्यूम किया जा रहा है।
हमारे शरीर का लगभग हर हिस्सा प्रोटीन से बना है। प्रोटीन हमारे शरीर में बिल्डिंग ब्लॉक का काम करता है यानी मांसपेशियों की मरम्मत से लेकर हॉर्मोन बनाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने तक, शरीर के हर फंक्शन में प्रोटीन की जरूरत होती है।
प्रोटीन के सेवन से पहले इन बातों का रखें ख्याल
पहली बार प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसके सेवन से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। प्रोटीन के गलत तरीके से सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं और खराब रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। चाहे आप व्हे प्रोटीन लें या प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, ज्यादातर लोग इसे बिना सही जानकारी के शुरू कर देते हैं। इसका नतीजा ब्लोटिंग, कब्ज या मनचाहा फायदा न मिलने के रूप में सामने आता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
Periods Exercise Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ सकती हैं ऐंठन और परेशानी
Brain Health: कम नींद और लंबे वर्किंग आवर्स बना सकते हैं दिमाग को समय से पहले बूढ़ा, जानिए एक्सपर्ट्स के उपाय
5 Ayurvedic Plants: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक पौधे, दिल भी रहेगा स्वस्थ
इन आम गलतियों से बचना बेहद जरूरी
- पहली बार प्रोटीन का इस्तेमाल करने वाले शुरूआत में इसे थोड़ी मात्रा में यूज करें। फर्स्ट टाइम यूजर के लिए आधा स्कूप काफी होगा। अधिक मात्रा में लेने से पेट फूलना, ब्लोटिंग व कब्ज की समस्या हो सकती है।
- अगर आप हाई प्रोटीन डाइट ले रहे हैं, तो इतना काफी नहीं है। इसके साथ फाइबर युक्त फूड को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है। इसलिए प्रोटीन के साथ-साथ सब्जियां, नट्स, बीज और साबुत अनाज जैसी फाइबर से भरपूर चीजों को भी डाइट में शामिल करना चाहिए।
- प्रोटीन के साथ-साथ पानी की मात्रा पर भी ध्यान दें। प्रोटीन के साथ पानी की मात्रा सही रहने पर इसे पचाना आसान हो जाता है। हर 100 ग्राम प्रोटीन के साथ 2-3 लीटर पानी पीना अनिवार्य है।
- प्रोटीन पाउडर को प्रोटीन का आखिरी सोर्स नहीं माना जाना चाहिए। प्रोटीन पाउडर के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर नेचुरल फूड भी डाइट में शामिल करें। अंडे, पनीर, चिकन और दालों जैसी प्रोटीन से भरपूर चीजों को रोज की डाइट में शामिल किया जाना चाहिए, जबकि प्रोटीन पाउडर सिर्फ जरूरत पूरी करने में मदद करने वाला सपोर्ट होना चाहिए।
एक दिन में कितना प्रोटीन
विशेषज्ञ बताते है, भारत में डायबिटीज के मरीज इसलिए ज्यादा है क्योंकि यहां लोग प्रोटीन के बजाय कार्बोहाइड्रेट ज्यादा खाते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, एक दिन में प्रति किलोग्राम शरीर के वजन पर 0.8 ग्राम प्रोटीन लेनी चाहिए, लेकिन यदि आप अधिक मेहनत या बॉडी बिल्डर हैं, तो आपको प्रति किलोग्राम शरीर के वजन पर 1 ग्राम प्रोटीन लेनी चाहिए। प्रोटीन की मात्रा उम्र पर भी निर्भर करती है। अधिक उम्र वालों को कम मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता होती है, क्यों कि उनकी फिजिकल एक्टिविटी कम है।
ये भी पढ़ें- Gym Knowledge: आप भी ज्वाइन करना चाहते हैं जिम, तो पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नुकसान से बच जाएंगे
प्रोटीन का सोर्स (प्रति 100 ग्राम)
- पनीर- 15-20 ग्राम
- दूध- 3 ग्राम
- दही- 3 ग्राम
- सोया- 50 ग्राम
- टोफू- 9-10 ग्राम
- दालें- 20-24 ग्राम
- बादाम- 20 ग्राम
- मूंगफली- 25 ग्राम
- छोले/राजमा/काले चने- 18 ग्राम
- गेहूं की रोटी- 3 ग्राम
- अंडा- 3.5 ग्राम
- चिकन- 28-30 ग्राम
- मछली- 20 ग्राम
