मासिक दुर्गाष्टमी 2024 (फाइल फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को ‘दुर्गा अष्टमी’ (Masik Durgashtami 2024) मनाई जाती है। इस बार फाल्गुन माह की मासिक दुर्गाष्टमी 17 मार्च, यानी आज रविवार को रखा जाएगा। कहा जाता है कि जो लोग इस तिथि पर मां दुर्गा (Goddess Durga) की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन दुर्गा मंत्रों का पाठ किया जाता है।
ऐसा करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य, धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही दुर्गा मां की आरती और भजन भी गाए जाते हैं। ऐसे में आइए जान लीजिए मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त और महत्व।
अष्टमी तिथि आरंभ: 16 मार्च 2024, शनिवार रात 9 बजकर 39 मिनट से
अष्टमी तिथि समापन: 17 मार्च 2024, रविवार सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर।
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत व पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि के दौरान पड़ने वाली महाष्टमी का महत्व बहुत ज्यादा होता है। इसी तरह हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है और इस दिन का महत्व अत्याधिक होती है। इस मां अपने भक्तों की आराधना से प्रसन्न होकर उन पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखती हैं। इतना ही नहीं, मां आदिशक्ति जगदंबे उनके सारे कष्टों का हरण कर लेती है। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।