- Hindi News »
- Health »
- Boiled Rice Water Nutrients Health Benefits
उबले चावल का पानी है पोषक तत्वों का पावरहाउस, जानिए कब और कैसे इसे पीना आपके लिए अमृत समान
Uble Hue Chawal Ka Pani Peene Ke Fayde: उबले चावल का पानी सिर्फ साधारण पानी नहीं, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर अमृत है। जानिए इसे कब और कैसे पीना आपके लिए सबसे फायदेमंद होगा।
- Written By: सीमा कुमारी

उबले चावल का पानी (सौ.सोशल मीडिया)
Health Benefits Of Boiled Rice Water: चावल का सेवन हम सभी करते हैं। ज्यादातर लोगों को चावल खाना बेहद पसंद भी होता है। चावल कई लोगों का कंफर्ट फूड भी होता है। इसलिए ज्यादातर लोग अपनी रोज की डाइट में चावल जरूर शामिल करते हैं। चावल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, चावल का पानी भी हेल्थ के लिहाज से अच्छा माना जाता है।
आयुर्वेद में चावल के पानी को अमृत समान
आयुर्वेद में चावल के पानी को अमृत समान माना गया है। यह सेहत से जुड़े कई गंभीर परेशानियों को दूर करता है। खासकर, पाचन सुधारने, कमजोरी दूर करने और शरीर को ठंडक देता है। अगर सही समय और सही तरीके से चावल का पानी पिया जाए तो साधारण सा दिखने वाला यह पानी कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद है।
चावल का पानी पीने से मिलते हैं कौन-कौन से है फायदे?
-
कब्ज की समस्या से बचाता है
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, आजकल ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लोग तरह-तरह के चूर्ण या सिरप का सेवन करते हैं। आप चाहें तो कब्ज से छुटकारा पाने के लिए चावल के पानी का सेवन भी कर सकते हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट चावल का पानी पिएंगे, तो इससे पाचन क्रिया दुरुस्त होगी।
-
शरीर में एनर्जी बनाए रखे
चावल के पानी में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट चावल का पानी पिएंगे, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। चावल का पानी पीने से शरीर को ताकत मिलती है। इससे शरीर की थकान और कमजोरी दूर होती है। खाली पेट चावल का पानी पीने से आप पूरे दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।
-
ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल
उबले हुए चावल का पानी शरीर में सोडियम और फ्लूइड के जमाव को कम करके हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता कर सकता है। यह डिहाइड्रेशन को रोकता है, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसका सेवन पाचन और मेटाबॉलिज्म को भी सुधारता है।
-
स्किन के लिए फायदेमंद
उबले हुए चावल का पानी त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे सूखापन और पपड़ी नहीं जमती। यह स्टार्च और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को अंदर से हाइड्रेटेड बनाता है। चावल के पानी में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कोलेजन उत्पादन को सपोर्ट करते हैं।
यह भी पढ़ें:-Valentine Day पर चाहिए ग्लास स्किन? आज से ही फॉलो करें ये रूटीन, चांद सा चमकेगा चेहरा
सम्बंधित ख़बरें
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
White Hair: बच्चों के बाल सफेद होने की वजह क्या है? जानिए इससे बचने के उपाय
गोंदिया में 142 मरीजों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 1.20 करोड़ की मदद, गंभीर बीमारियों के इलाज में राहत
काले नमक के साथ करें चावल के पानी का सेवन
पके हुए चावल के पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने के लिए ज़रूरी हैं। खासकर, जब इसे चुटकी भर काले नमक के साथ तैयार किया जाए। चावल का पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है।
Boiled rice water nutrients health benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: टाइगर स्टेट के कान्हा रिजर्व में एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत; सामने आई चौंकाने वाली वजह
May 01, 2026 | 01:23 PMKalyan Badlapur Section Night Block: लोकल सेवाएं बंद, कई ट्रेनें डायवर्ट
May 01, 2026 | 01:19 PMCM फडणवीस ने किया मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का लोकार्पण, मुंबई-पुणे के बीच की दूरी हुई कम, देखें तस्वीरें
May 01, 2026 | 01:05 PMनंदुरबार में बर्ड फ्लू का तांडव; 1.40 लाख मुर्गियों को मारने का आदेश, पोल्ट्री उद्योग में दहशत
May 01, 2026 | 01:02 PMकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में जूता पहन कर गए पीएम मोदी! सुप्रिया श्रीनेत ने किया कटाक्ष, आखिर सच क्या है?
May 01, 2026 | 12:50 PMसीएम का बड़ा फैसला, भीषण गर्मी में छात्राओं को राहत; नागपुर हॉस्टल में लगेंगे 600 कूलर
May 01, 2026 | 12:46 PMMP: भीषण गर्मी के बीच बारिश से राहत, आज इन जिलों में Rain Alert
May 01, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














