Rainy Season Fitness Tips: मानसून में वॉक और जिम छूट जाए तो घर पर करें ये 10 आसान एक्सरसाइज
Monsoon Workout Tips: मानसून में लगातार बारिश और गीले मौसम के कारण मॉर्निंग वॉक, रनिंग या जिम जाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में बगैर किसी इक्विपमेंट के घर पर ही एक्सरसाइज किया जा सकता है।
- Written By: रीता राय सागर
होम वर्कआउट (फोटो.सोशल मीडिया)
Stay Fit During Monsoon: मानसून का मौसम जहां एक ओर चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है, तो वहीं फिटनेस के शौकीनों के लिए चुनौतियां भी लेकर आता है। लगातार बारिश, उमस और फिसलन भरे रास्तों की वजह से रेगुलर जिम जाना कठिन हो जाता है। ऐसे में मोटिवेशन भी कम हो जाता है।
हालांकि, बारिश के मौसम में भी फिजिकल एक्टिव रहने में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। सही प्लानिंग के साथ घर में भी कई एक्सरसाइज करके खुद को फिट और एक्टिव रखा जा सकता है।
कौन सी एक्सरसाइज है घर के लिए बेहतर
अगर आप बारिश के मौसम में सुबह की सैर पर नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर कुछ आसान एक्सरसाइज करके कार्डियो, स्ट्रेंथ और स्टैमिना बढ़ा सकते हैं। इनमें स्पॉट जॉगिंग, स्किपिंग, बर्पीज़, डांस, जुंबा वर्कआउट और सूर्य नमस्कार शामिल हैं। इनमें से कोई भी एक्सरसाइज़ रोज़ाना 15-30 मिनट तक करने से वॉकिंग या रनिंग की कमी पूरी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Fashion Trends: बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, जानें कपड़े और फुटवियर चुनने का सही तरीका
Hair Growth Tips: पुराने समय की महिलाएं ऐसे रखती थीं अपने बालों को घना और खूबसूरत, आप भी जान लें
Chutney Recipes: खाने का स्वाद दोगुना कर देंगी ये 5 चटपटी और तीखी चटनियां
Daily Milk Intake: क्या जरूरत से ज्यादा दूध पीना भी दे सकता है बीमारियों को निमंत्रण, कितनी मात्रा है फायदेमंद
-
पुश-अप्स
पुश-अप्स के लिए, अपने हाथों को कंधों के नीचे रखकर पेट के बल लेट जाएं और पैरों को सीधा रखें। सिर से एड़ी तक अपने शरीर को सीधा रखें और कोहनियों को मोड़कर अपनी छाती को नीचे लाएं। जमीन को छूने से 1-2 इंच पहले रुकें, फिर सांस छोड़ते हुए ऊपर उठें। 8-10 पुश-अप्स से शुरुआत करें, फिर धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाएं।
वर्कआउट (फोटो.सोशल मीडिया)
-
स्पॉट जॉगिंग
स्पॉट जॉगिंग एक ऐसी कसरत है, जिसमें दौड़ने के साथ-साथ एक ही जगह पर खड़े रहना होता है। अपने घुटनों को ऊपर उठाएं और हाथों को साथ-साथ हिलाएं। अपने पैरों को धीरे से जमीन पर रखें, जोर से न पटकें। शुरुआत में 2-5 मिनट तक करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
-
रस्सी कूदना
यह तो हम सब ने बचपन में किया है। रस्सी कूदने के लिए, दोनों हाथों से रस्सी पकड़ें और पीछे से झुलाना शुरू करें। जब रस्सी जमीन को छू ले, तो लगभग 1 इंच ऊपर उछलें। उछलते समय एड़ियों पर जोर न डालें, बल्कि पैरों के अगले हिस्से का इस्तेमाल करें। 20-50 बार से शुरू करें और अभ्यास के साथ संख्या बढ़ाते जाएं।
वर्कआउट (फोटो.सोशल मीडिया)
-
सीढ़ियां चढ़ना
इसके लिए सीढ़ियों या स्टेप बॉक्स का इस्तेमाल करें। एक पैर से ऊपर चढ़ें, फिर दूसरे पैर से ऊपर चढ़ें और उसी क्रम में नीचे आएं। अपनी पीठ सीधी रखें और लयबद्ध गति बनाए रखें। शुरुआत में 2-3 मिनट के सेट करें, फिर समय बढ़ाएं।
वर्कआउट (फोटो.सोशल मीडिया)
-
लंजेज
लंजेज करने के लिए, कमर पर हाथ रखकर सीधे खड़े हो जाएं। एक पैर आगे बढ़ाएं और घुटने को 90 डिग्री पर मोड़ें, पीछे वाले पैर को सीधा रखें। कुछ देर इस मुद्रा में रहें, फिर शुरुआती स्थिति में लौट आएं। दोनों पैरों से 10-12 बार दोहराएं और संतुलन बनाए रखें।
वर्कआउट (फोटो.सोशल मीडिया)
-
प्लांक
प्लांक करने के लिए, पेट के बल लेट जाएं और कोहनियों को कंधों के नीचे रखें। अपने शरीर को पैर की उंगलियों और कोहनियों के बल उठाएं। अपने शरीर को सिर से एड़ी तक एक सीध में रखें और पेट की मांसपेशियों को कस लें। शुरुआत में 20-30 सेकंड तक करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
