Monsoon Fashion Trends: बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, जानें कपड़े और फुटवियर चुनने का सही तरीका
Monsoon Fashion Tips: मानसून का मौसम राहत के साथ कई फैशन चुनौतियां भी लेकर आता है। सही फैब्रिक, फुटवियर और रंगों का चुनाव आपको बारिश में भी स्टाइलिश और कंफर्टेबल बनाए रख सकता है।
- Written By: रीता राय सागर
मानसून फैशन (फोटो.सोशल मीडिया)
Monsoon style Guide: मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन साथ ही यह कई मामलों में चुनौतियां लेकर आता है। गीली सड़कें, अचानक होने वाली बारिश, उमस और कीचड़ के बीच में कपड़ों का चयन करना मुश्किल हो जाता है। बारिश में स्टाइल और कंफर्ट का मेल होना चाहिए।
मानसून फ़ैशन का मतलब है सही फ़ैब्रिक, कही रंग, जूते और एक्सेसरीज़ चुनना, जो आपको बारिश के मौसम में आसानी से घूमने-फिरने के साथ-साथ स्टाइलिश भी बनाए रखें।
मानसून के लिए सबसे अच्छे फैब्रिक
-
कॉटन ब्लेंड
कॉटन ब्लेंड हवादार होते हैं और ये प्योर कॉटन की तुलना में जल्दी सूख जाते हैँ। बारिश के उमस भरे मौसम में यह आरामदायक होता है। मानसून में रोज़ाना पहनने के लिए यह अच्छा फैब्रिक है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बुलडोजर वाली दबंगई: जमीन हड़पने के लिए तोड़ दिया बंद ढाबा; 8 दिन बाद जागी कलमेश्वर पुलिस
CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, 1 जुलाई से महिलाओं के खातों में आएंगे 3,000 रुपये
Hair Growth Tips: पुराने समय की महिलाएं ऐसे रखती थीं अपने बालों को घना और खूबसूरत, आप भी जान लें
‘वो रात के अंधेरे में छिपकर पीते हैं हमारी चाय’, ऑपरेशन टाइगर और विपक्ष के टी पार्टी बहिष्कार पर शिंदे का तंज
-
पॉलिएस्टर और नायलॉन
पॉलिएस्टर और नायलॉन जैसे सिंथेटिक फ़ैब्रिक पानी को बेहतर तरीके से रोकते हैं और जल्दी सूखते हैं। बारिश के मौसम में बाहर आने-जाने और आउटडोर एक्टिविटी के लिए ये बेहतरीन विकल्प हैं।
-
रेयॉन
रेयॉन हल्का और आरामदायक होता है, इसलिए यह मानसून के लिए उपयुक्त है। यह शरीर पर अच्छी तरह से बैठता है और बिना हैवी फील कराए स्टाइलिश लुक देता है।
मानसून फैशन (फोटो.सोशल मीडिया)
-
भारी फैब्रिक से बचें
डेनिम, वेलवेट और मोटे कॉटन के फ़ैब्रिक पानी सोख लेते हैं और सूखने में ज्यादा समय लेते हैं। बारिश के मौसम में ये आरामदायक नहीं होते, इसलिए इनसे बचना ही बेहतर है।
मानसून फैशन ट्रेंड्स
चमकीले और वाइब्रेंट रंग
बारिश के दिनों में पीले, कोरल, फ़िरोज़ी, गुलाबी, नारंगी और लाइम ग्रीन जैसे शेड्स मानसून के कपड़ों में ताजगी और ऊर्जा भर देते हैं। रंगीन कपड़े खुशनुमा और आकर्षक लुक देते हैं।
फ्लोरल प्रिंट्स
फ्लोरल पैटर्न मानसून में हमेशा पसंद किए जाते हैं। बारिश के मौसम में प्रकृति की सुंदरता से प्रेरित होकर, फ्लोरल ड्रेस, टॉप और स्कर्ट किसी भी वॉर्डरोब में फ्रेश और फेमिनिन टच दे सकते हैं। ढीली-ढाली ड्रेस, ट्यूनिक और वाइड लेग ट्राउजर उमस भरे मौसम में एयर फ्लो को बनाए रखने के साथ ही कंफर्टेबल भी होता है।
मानसून फैशन (फोटो.सोशल मीडिया)
बारिश के दिनों के लिए फुटवियर
-
वॉटरप्रूफ सैंडल
वॉटर-रेसिस्टेंट सैंडल आरामदायक और प्रैक्टिकल होते हैं और बारिश व कीचड़ के संपर्क में आने के बाद इन्हें साफ करना आसान होता है।
-
रबर फ़ुटवियर
रबर के जूते और वॉटरप्रूफ स्लिप-ऑन गीले मौसम में बेहतरीन सुरक्षा देते हैं और स्टाइलिश भी लगते हैं।
ये भी पढे़ं- Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
पुरुषों के लिए मॉनसून फ़ैशन
- पोलो टी-शर्ट
- लाइटवेट चिनोज़
- जल्दी सूखने वाली ट्राउज़र
- कैज़ुअल शर्ट
- वॉटरप्रूफ़ स्नीकर्स
इस तरह के कपड़े बारिश के मौसम के लिए स्टाइलिश, कंफर्टेबल और फैशनेबल लगते हैं।
