Daily Milk Intake: क्या जरूरत से ज्यादा दूध पीना भी दे सकता है बीमारियों को निमंत्रण, कितनी मात्रा है फायदेमंद
Consumption Of Milk: क्या दूध पीने से हड्डियों की समस्या या ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा प्रभावित होता है? लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी आदतें हड्डियों को मजबूत रखने और सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।
- Written By: रीता राय सागर
दूध (फोटो.सोशल मीडिया)
Excess Milk Consumption: कई दशकों से दूध पीना हमारी और हमारे बच्चों की दिनचर्या का हिस्सा रही है। दूध से कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी मिलता है और इससे हड्डियां मजबूत होती है। इसी वजह से, हड्डियों को मजबूत करने और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने के लिए संतुलित आहार के तौर पर दूध हमारी डेली डाइट का हिस्सा है, लेकिन कई अध्ययनों के बाद दूध को लेकर उलझनें पैदा हो गई है। इन अध्ययनों के अनुसार, ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट खाने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि हड्डियों के टूटने का खतरा कम होता है।
दूध और दूध से बने उत्पाद कैल्शियम के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। इसमें कैल्शियम के अलावा उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन और फॉस्फोरस भी होता हैं। आपको बता दें कि हड्डियों के टूटने का खतरा बोन डेंसिटी के अलावा कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करता है, जिनमें उम्र, मांसपेशियों की ताकत, संतुलन, शारीरिक गतिविधि और समग्र स्वास्थ्य शामिल हैं।
दूध (फोटो.सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
World Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Morning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
दूध पीने के फायदे
- दूध में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस व कई प्रकार के खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- दूध में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस दांतों को मजबूत बनाता है। दांतों में कैविटी और सड़न को रोकने में भी मदद करता है। दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए दूध का सेवन जरूरी है।
- दूध में पाए जाने वाले विटामिन डी, विटामिन बी 12, प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जो बीमारियों को दूर रखता है। दूध के सेवन से बदलते मौसम में होने वाले सर्दी-जुकाम का खतरा भी कम होता है।
- दूध नींद की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए सोने से पहले गुनगुना दूध फायदेमंद है। इसमें ट्रिप्टोफैन अमीनो एसिड होता है, जो दिमाग को शांत करता है।
- दूध बालों और त्वचा के लिए भी अच्छा है। दूध में पाए जाने वाले विटामिन बी 12 और अन्य पोषक तत्व चेहरे को चमकदार और बालों को पोषण देने का काम करते हैं।
दूध (फोटो.सोशल मीडिया)
दूध पीने के नुकसान
- यदि आप फुलफैट दूध अधिक पीते हैं, तो इससे शरीर में कैलोरी और फैट की अधिक मात्रा पहुंचती है, जो मोटापा को बढ़ावा दे सकता है।
- दूध में कैल्शियम सबसे अधिक मात्रा में पाई जाती है, इससे स्टोन का खतरा बढ़ता है। जिन लोगों को पहले से ही स्टोन की प्रॉब्लम है, उसे दूध नहीं पीना चाहिए।
- हार्मोनल इंबैलेंस में भी दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है। इससे चेहरे पर पिंपल्स, मुंहासे और कील की समस्या हो सकती है।
- फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी फुल फैट दूध पीना अवॉयड करना चाहिए।
- कई लोगों में दूध पीने से अपच व एसिडिटी की प्रॉब्लम होती है। पेट में भारीपन महसूस होना और पाचन तंत्र की समस्या बढ़ सकती है।
कितने दूध का सेवन है सुरक्षित
एक स्वस्थ व्यक्ति का 1-3 कप दूध पीना सेफ माना जाता है। लो फैट मिल्क शरीर के लिए बेहतर होता है। लो फैट मिल्क रहेगा तो आपको उससे एक्स्ट्रा कैलोरीज नहीं मिलेंगी और वजन बढ़ने का डर भी नहीं सताएगा।
