- Hindi News »
- Lifestyle »
- Make This Protein Rich Soya Chop Curry At Your Home The Real Strength Will Be Found In The Winter Season
अपने घर पर ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर ‘सोया चॉप करी’, सर्दियों के मौसम में मिलेगी असली ताकत
- Written By: नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी
ठंड के दिनों में रोटी या पराठों के साथ गर्मा-गर्म प्रोटीन से भरपूर ‘सोया चॉप करी’ (Soya Chaap Curry) खाने का मज़ा ही कुछ और है। यह रेसिपी वेजिटेरियन होते हुए भी टेस्ट और लुक में नॉनवेज (Non-Veg) की तरह लगती है। यही कारण है कि, नॉनवेजिटेरियन (Nonvegetarian) लोग भी इस डिश को खाना बेहद पसंद करते हैं।
सोया चॉप घर पर बनाने में काफी आसान होता है। खास बात यह है कि घर पर पार्टी हो या कोई खास मौका आप इस रेसिपी को अपनी फैमिली और दोस्तों के लिए बना सकते हैं। तो आइए जानें ढाबा स्टाइल ‘सोया चॉप मसाला करी’ की रेसिपी :
सम्बंधित ख़बरें
अकोला जिले में घटती खेती, पोषण और भूमि के लिए जरूरी दलहन; चना, तुअर और उड़द में गिरावट
प्रोटीन ही तो नहीं बढ़ा रहा आपकी बीमारियां? जानें प्लांट-बेस्ड प्रोटीन क्यों है मांसाहार से बेहतर
मसल्स हो रहे हैं कमजोर? डाइट में शामिल करें ये 8 सबसे सस्ते और बेस्ट प्रोटीन फूड्स
अब हफ्ते के 7 दिन आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेंगे 7 प्रोटीन रिच स्नैक्स, जानिए बनाने का तरीका
सामग्री
- 2 टेबल स्पून तेल
- 4 सोया चाप स्टिक
- 1 तेजपत्ता
- 1 टी स्पून जीरा
- 2 टेबल स्पून प्याज का पेस्ट
- 1/2 टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 कप पानी
- 1 कप टमाटर का पेस्ट
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया
- एक चुटकी कसूरी मेथी
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1/2 कप क्रीम
बनाने की विधि
‘सोया चाप करी'(Soya Chaap Curry) बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर इसमें सोया चाप स्टिक हल्की ब्राउन होने तक तल लें। सोया चाप स्टिक जब ब्राउन हो जाएं तो उन्हें पैन से बाहर निकाल लें। अब, बचे हुए तेल में तेजपत्ता, जीरा और प्याज का पेस्ट डालकर हल्का सा भूनने के बाद इसमें नमक और हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।
सभी मसालों को अच्छे से मिलाकर इसमें पानी मिलाते हुए टमाटर का पेस्ट डालें और ग्रेवी को धीमी आंच पर पकाएं। हरा धनिया और कसूरी मेथी के साथ इसमें गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाने के बाद इसमें क्रीम डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें फ्राई की हुई सोया चॉप स्टिक डालकर थोड़ी देर पकाएं। अब तैयार सोया चाप को क्रीम से गार्निश करके सर्व करें।
Make this protein rich soya chop curry at your home the real strength will be found in the winter season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बल्लारपुर सागौन से सजेगा नागपुर का नया टाउन हॉल, मंत्री नितिन गडकरी से मंजूरी बाकी
Apr 21, 2026 | 12:23 PMHungary के भावी प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार की बड़ी चेतावनी… देश में आते ही गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू
Apr 21, 2026 | 12:19 PMशिवसेना के महाधिवेशन से ठीक पहले सातारा में फूटा ‘लेटर बम’, एकनाथ शिंदे गुट में अपनों ने ही खोला मोर्चा
Apr 21, 2026 | 12:15 PMनागपुर: चुनावी रिश्वत केस में विधायक को राहत, साड़ी-नकद बांटने के आरोपों पर कोर्ट का बड़ा फैसला; FIR की रद्द
Apr 21, 2026 | 12:10 PMपाकिस्तान का खेल खत्म…ईरान से सीधी बातचीत के लिए तैयार हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- जरूरत पड़ी तो मिलने जाऊंगा
Apr 21, 2026 | 12:09 PMतिलक विवाद के बाद बैकफुट पर लेंसकार्ट, ड्रेस कोड नियमों में बदलाव, सभी धर्मों के प्रतीकों को किया शामिल
Apr 21, 2026 | 12:09 PMनागपुर में अवैध शराब पर बवाल, मकोका लगाने की मांग, कानून-व्यवस्था पर सवाल; एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
Apr 21, 2026 | 11:59 AMवीडियो गैलरी

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM














