बल्लारपुर सागौन से सजेगा नागपुर का नया टाउन हॉल, मंत्री नितिन गडकरी से मंजूरी बाकी

Nagpur Town Hall Project: नागपुर के नए टाउन हॉल में बल्लारपुर की उच्च गुणवत्ता वाली सागौन लकड़ी का उपयोग होगा। नमूने मंत्री नितिन गडकरी को दिखाए जाएंगे, मंजूरी के बाद निर्माण कार्य तेज किया जाएगा।
Nagpur's New Town Hall to be Adorned with Ballarpur Teak; Approval from Minister Nitin Gadkari Awaited.
नागपुर टाउन हॉल प्रोजेक्ट( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nagpur Urban Infrastructure: नागपुर महानगर पालिका के प्रस्तावित नए टाउन हॉल के निर्माण में अब चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर की उच्च गुणवत्ता वाली सागौन की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा। यह लकड़ी अपने टिकाऊपन, मजबूती और बेहतरीन दर्जे के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

विशेष बात यह कि देश के नए संसद भवन (सेंट्रल विस्टा) और अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर के दरवाजों में भी इसी बल्लारपुर सागौन का उपयोग किया गया है। टाउन हॉल में इस लकड़ी का इस्तेमाल करने का निर्णय केवल इसकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि इसके लंबे समय तक टिकने की क्षमता और उच्च गुणवत्ता को ध्यान में रखकर लिया गया है।

नागपुर महानगर पालिका की ओर से इस परियोजना के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बल्लारपुर की लकड़ी से तैयार किए गए 4 टेबल और कुर्सियों के नमूने जल्द ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने पेश किए जाएंगे।

उनकी अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही आगे के काम को अंतिम रूप दिया जाएगा और निर्माण में तेजी आएगी, सिटी के इस नए टाउन हॉल में बल्लारपुर की लकड़ी का इस्तेमाल होने से चंद्रपुर जिले के गौरव में एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी।

विशेषज्ञों का भी मानना है कि स्थानीय संसाधनों को प्राथमिकता देकर उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करने का यह फैसला नागपुर के विकास में एक अहम कदम साबित होगा।

सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर होगा निर्माण

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने एक निरीक्षण दौरे के दौरान यह सुझाव दिया था कि सिटी का नया टाउन हॉल दिल्ली के सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर बनाया जाना बाहिए, इसी निर्देश का पालन करते हुए हाल ही में महापौर के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली का दौरा किया और यहां सेंट्रल विस्टा परियोजना का बारीकी से अध्ययन व निरीक्षण किया। इसी निरीक्षण के आधार पर अब टाउन हॉल के मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com