-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Plant Based Protein Vs Animal Protein Benefits And Usage Tips
प्रोटीन ही तो नहीं बढ़ा रहा आपकी बीमारियां? जानें प्लांट-बेस्ड प्रोटीन क्यों है मांसाहार से बेहतर
- Written By: प्रीति शर्मा
Plant Based Protein Benefits: जिम में कसरत करने वाले लोगों को ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि मांसाहारी चीजों में ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है लेकिन यह सही नहीं है।

प्लांट बेस्ड प्रोटीन की तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Plant Based Protein: शरीर को सुचारू रूप से चलाने और मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए प्रोटीन सबसे अनिवार्य है। खासकर जो लोग जिम में कड़ी मेहनत करते हैं उन्हें मांसपेशियों की रिकवरी के लिए भारी मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता होती है। आमतौर पर लोगों के बीच यह गलत धारणा है कि प्रोटीन केवल मांसाहारी चीजों से ही मिल सकता है लेकिन चिकित्सा विज्ञान और बदलती जीवनशैली ने इस मिथक को तोड़ दिया है।
मांसाहार बनाम प्लांट-बेस्ड प्रोटीन क्या है बेहतर
अक्सर माना जाता है कि दूध में कैल्शियम और मीट में प्रोटीन सबसे ज्यादा होता है लेकिन हकीकत कुछ और है। उदाहरण के लिए बादाम कैल्शियम का एक बेहतरीन विकल्प है और अंकुरित दालों से भरपूर प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। पौधों से मिलने वाला प्रोटीन न केवल शरीर के लिए अधिक उपयोगी है बल्कि यह उन लोगों के लिए भी वरदान है जो लैक्टोज इनटोलरेंस (दूध न पचने की समस्या) से जूझ रहे हैं।
दिल की सेहत और कोलेस्ट्रॉल का खतरा
मांसाहारी प्रोटीन (जैसे रेड मीट और अंडे) के साथ सबसे बड़ी समस्या कोलेस्ट्रॉल की होती है। ये रक्त में खराब वसा को बढ़ाते हैं जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसके विपरीत प्लांट-बेस्ड प्रोटीन में कोलेस्ट्रॉल शून्य होता है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है और दिनभर शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
Soft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए
Kangana Ranaut: ‘टू मच प्रोटीन मेक्स यू डम्ब’, क्या सच में ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक है? क्या कहता है विज्ञान
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
यह भी पढ़ें:- नहाने का यह आयुर्वेदिक तरीका बढ़ा देगा आपकी उम्र और चमक! बस अपनाएं ये 3 स्टेप्स

कितनी है आपको प्रोटीन की जरूरत
प्रोटीन की मात्रा आपके शरीर के वजन पर निर्भर करती है। इसका एक सरल फार्मूला है प्रति किलोग्राम वजन पर 1 ग्राम प्रोटीन। यानी अगर आपका वजन 50 किलोग्राम है तो आपको स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कम से कम 50 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होगी।
इन चीजों को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
प्लांट-बेस्ड प्रोटीन पाने के लिए आपको महंगे सप्लीमेंट की जरूरत नहीं है। आप अपनी रसोई में मौजूद इन चीजों का उपयोग कर सकते हैं।
- दालें और अंकुरित अनाज: मूंग की दाल को अंकुरित करके या इसका चीला बनाकर लें।
- सोया और टोफू: टोफू को सलाद या सब्जी के रूप में शामिल करें।
- सूखे मेवे और बीज: बादाम, कच्ची मूंगफली और कद्दू के बीज प्रोटीन के बढ़िया स्रोत हैं।
- अन्य विकल्प: बीन्स और राजमा की टिक्की या कबाब बनाकर भी स्वाद और सेहत का आनंद लिया जा सकता है।
मांसपेशियों को रिकवर करने और फौलादी शरीर बनाने के लिए मांसाहार अनिवार्य नहीं है। प्लांट-बेस्ड प्रोटीन न केवल पचाने में आसान है बल्कि यह आपको लंबी उम्र और बीमारियों से मुक्त जीवन जीने में मदद करता है।
Plant based protein vs animal protein benefits and usage tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














