मसल्स हो रहे हैं कमजोर? डाइट में शामिल करें ये 8 सबसे सस्ते और बेस्ट प्रोटीन फूड्स

Protein for Muscles: शरीर की मसल्स कमजोर होने की एक बड़ी वजह प्रोटीन की कमी है। सही और सस्ते प्रोटीन फूड्स को डाइट में शामिल कर मसल्स की ताकत बढ़ाई जा सकती है और कमजोरी से बचाव संभव है।
Protein Foods for Muscle Strength
प्रोटीन रिच फूड्स (सौ. फ्रीपिक)
Updated on
protein food
आजकल की लाइफस्टाइल के चलते शरीर अक्सर प्रोटीन का कमी सामना करता है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर को एनर्जेटिक रखता है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है। प्रोटीन की कमी से कमजोरी, थकान, बालों का झड़ना, मांसपेशियों की कमजोरी सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त सुपरफूड जरूर शामिल करें।
pulses
दाल प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स होती है जिसे रोजाना डॉक्टर भी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। एक कटोरी दाल का सेवन शरीर को प्रोटीन की कमी नहीं होने देता है। इससे पाचन भी सही रहता है और कई फायदे मिलते हैं।
dairy products
दूध, दही, पनीर और डेयरी प्रोडक्ट्स प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।
soybean
सोयाबीन एक पौधा आधारित प्रोटीन सोर्स है। यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का अच्छा ऑप्शन है। सोयाबीन खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी को जल्दी पूरा किया जा सकता है।
peanuts
मूंगफली का सेवन सर्दियों में लोग करना पसंद करते हैं। यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स है जो नाश्ते या स्नैक्स में खा सकते हैं। मूंगफली के सेवन से मांसपेशियों की कमजोरी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है।
chana
चना प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है जो सब्जी, सलाद या स्नैक्स के रूप में लिया जा सकता है। चना खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी जल्दी पूरी होती है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।
seeds
कद्दू के बीज, चिया सीड्स और सूरजमुखी के बीच भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। इनको सलाद, स्मूदी आदि में खाया जा सकता है। यह आपके शरीर को एनर्जी देते हैं और मसल्स को स्ट्रांग बनाते हैं।
chicken
चिकन प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसका सेवन करने से आपको थकान नहीं होगी। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो इसे डाइट में जरूर शामिल करें।
dry fruits
ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, पिस्ता, बादाम आदि प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है जो रोजाना खाया जा सकता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है और प्रोटीन की कमी दूर होती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com