- Hindi News »
- Lifestyle »
- Keep These Things In Mind Before Going To Kedarnath
Kedarnath Yatra: बाबा केदार के द्वार पर जाने से पहले रख लें इन बातों का ध्यान, बच्चों से लेकर बुजुर्गों को नहीं होगी परेशानी
2 मई को बाबा केदार के दर्शन के लिए सुबह 6:20 बजे से भक्त पहुंचने लगेंगे। आप भी इस बार अपने परिवार के साथ बाबा के दर्शन को जा रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखकर ही प्लानिंग करें।
- Written By: दीपिका पाल

केदारनाथ यात्रा में जाने से पहले कर लें प्लानिंग (सौ. सोशल मीडिया)
Kedarnath Yatra Travel Plan: उत्तराखंड से चार धाम की यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने वाली है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। चार धाम की यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा की जाती है। सभी धामों का अलग महत्व होता है। 30 अप्रैल से जहां पर चार धाम यात्रा का शुभारंभ होगा वहीं पर केदारनाथ धाम के द्वार 2 मई 2025 से खुलने वाले है।
यहां पर 2 मई को बाबा केदार के दर्शन के लिए सुबह 6:20 बजे से भक्त पहुंचने लगेंगे। आप भी इस बार अपने परिवार के साथ बाबा के दर्शन को जा रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखकर ही प्लानिंग करें चलिए जानते है इन बातों के बारे में…
केदार नाथ की यात्रा करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
आप अगर केदारनाथ धाम जा रहे है तो यहां पर आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए जो इस प्रकार है।
सम्बंधित ख़बरें
Chironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
Oral Care Tips: सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे! आज़मा कर भी देखिए
Jamun Health Benefits: डायबिटीज का दुश्मन जामुन, कैसे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है वरदान? जानिए इसकी खूबियां
Protein Powder For Gym: प्रोटीन पाउडर शुरू करना चाहते हैं तो न करें ये गलती, बिगड़ सकती है आपकी सेहत
1- अगर आप यात्रा अपने बच्चों और पैरेंट्स के साथ कर रहे है तो आपको समय का चुनाव कर लेना चाहिए। अगर आप शुरूआत में बाबा केदार के दर्शन करने जाएंगे तो आपको भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा मौसम अगर बारिश का या ज्यादा गर्मी का हो तो सही नहीं होता है। इसके लिए आप सही समय पर घूमने का प्लान करें।
2-यात्रा पर जा रहे है तो आप इस बात की प्लानिंग जरूर कर लें कि, कैसे यात्रा कर सकेंगे। आपके साथ बच्चे और बुजुर्ग होंगे इस बात का ध्यान रखते हुए पहले से ही ये तय कर लें कि खच्चर, पालकी, पिट्ठु या फिर हेलीकॉप्टर में से क्या उनके लिए सही रहेगा। हेलीकॉप्टर की सुविधा लेने के लिए आप पहले से ही बुकिंग कर लें।
3- यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम ना हो जाएं इसके लिए आपको हेल्थ चेकअप करना जरूरी होता है। यात्रा पर जाने से ठीक पहले अपने साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों का फुल बॉडी चेकअप अवश्य कराएं। कहीं किसी के शरीर में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
4- यात्रा में जाने से पहले रहने का स्थान यानि होटल वगैरह तो हर कोई बुक कर लेते है लेकिन क्या सही है या नहीं इसके लिए आसपास किसी से बात कर सकते है जो जानकारी रखता हो। गौरीकुंड, सोनप्रयाग, फाटा या केदारनाथ में सरकारी गेस्ट हाउस या होटल पहले से बुक कर लें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
5- रूकने के बाद खाने की व्यवस्था की बात आती है इसका भी काफी अच्छी तरह से ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। खाने के लिए आपको सस्ते या महंगे भोजनालय मिल जाएंगे जिससे आप खाने की व्यवस्था कर सकते है। इसके बाद भी आप अपने साथ कुछ खाने-पीने का सामान अवश्य रखें। मठरी, लड्डू, नमकीन, बिस्किट जैसी चीजों को साथ रखें। क्योंकि ये जल्दी खराब नहीं होती हैं।
6-यात्रा के दौरान अक्सर किसी ना किसी को स्वास्थ्य समस्या या किसी प्रकार की चोट लग सकती है। इस बात का ख्याल रखते हुए आप फर्स्ट एड किट भी रखें। इसमें जरूरत की दवाईयां रखें। विक्स, मूव स्प्रे, बैंडेज जैसी चीजें आपके पास होना बेहद जरूरी है।
Keep these things in mind before going to kedarnath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
May 21, 2026 | 06:41 AMNagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
May 21, 2026 | 06:05 AMBirthday Horoscope 21 May 2026: आज जन्मे बच्चों का करियर कैसा रहेगा? जानिए उनका स्वभाव और क्या कहता है भाग्यफल
May 21, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
May 21, 2026 | 05:55 AMFASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














