- Hindi News »
- Lifestyle »
- Gular Vegetable Is A Panacea For Stomach Problems It Has Many Other Benefits Know Its Easy Recipe
पेट की समस्याओं के लिए रामबाण है ‘गूलर की सब्जी’, इसके और भी कई हैं फायदे, जानिए इसकी आसान रेसिपी
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी-
औषधीय गुणों से भरपूर ‘गूलर’ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर बात गूलर की सब्जी की करें तो, यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। पेट की समस्याओं के लिए तो ‘गूलर’ को ‘रामबाण’ माना गया है। इसके साथ ही गूलर की सब्जी का नियमित सेवन ओरल हेल्थ को दुरुस्त करने में भी फायदेमंद हो सकता है। इसकी सब्जी सिर्फ हेल्दी हो ऐसा नहीं है, ये स्वाद में भी काफी बढ़िया होती है। इसकी सब्जी डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मददगार हो सकती है।
आपने अगर कभी गूलर की सब्जी नहीं खायी है और इसका स्वाद लेना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते है। इसकी सब्जी को लंच और डिनर में बनाकर खाया जा सकता है। आइए जानें गूलर की सब्जी बनाने की रेसिपी-
सम्बंधित ख़बरें
Bagalamukhi Jayanti 2026: आज है मां बगलामुखी जयंती, यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
MP News: BJP नेताओ की डिमांड के कारण अटकी है निगम मंडल की सूची , जो नहीं मांग रहे उन्हें अपने आप मिल रहा मौका
सोलापुर में RPF की बड़ी कार्रवाई, सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश नाकाम, 9 महिला आरोपी गिरफ्तार
Instagram से कमाई कैसे शुरू करें? क्रिएटर्स के लिए बड़ा मौका, Payout Account सेट करने का आसान तरीका
सामग्री
- गूलर – 250 ग्राम
- प्याज – 1
- टमाटर – 2
- जीरा – 1/2 टीस्पून
- अदरक – 1 इंच टुकड़ा
- लहसुन – 3-4 कलियां
- हल्दी – 1/2 टीस्पून
- धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
- हरी मिर्च – 1
- काली मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
- तेल – जरूरत के मुताबिक
- नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि
स्वाद और पोषण से भरपूर गूलर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गूलर को धोकर सूखे कपड़े से पोछ लें। इसके बाद इन्हें बीच में से काटें और उसके बीज निकालकर अलग कर दें। अब गूलर के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में डाल दें और उसमें आधा-पौन कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगाकर गैस पर चढ़ा दें। जब कुकर में एक सीटी आ जाए तो गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें।
जब कुकर का प्रेशर रिलीज हो जाए तो ढक्कन खोलकर उबले हुए गूलर को एक बर्तन में निकाल लें। इस बीच प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर के बारीक टुकड़े काट लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, लहसुन, हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भून लें इसके बाद बारीक कटी प्याज डालें और तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग हल्का भूरा न हो जाए।
जब प्याज अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो उसमें सारे सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। कुछ देर भूनने के बाद सब्जी में कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। आखिर में उबले हुए गूलर डालकर मसाले के साथ अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद कड़ाही को ढक कर सब्जी को 4-5 मिनट तक पकने दें। इस दौरान एक दो बार सब्जी को चला भी लें। इसके बाद गैस बंद कर दें। टेस्टी और हेल्दी गूलर की सब्जी बनकर तैयार है।
Gular vegetable is a panacea for stomach problems it has many other benefits know its easy recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bagalamukhi Jayanti 2026: आज है मां बगलामुखी जयंती, यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
Apr 24, 2026 | 03:14 PMMP News: BJP नेताओ की डिमांड के कारण अटकी है निगम मंडल की सूची , जो नहीं मांग रहे उन्हें अपने आप मिल रहा मौका
Apr 24, 2026 | 03:14 PMसोलापुर में RPF की बड़ी कार्रवाई, सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश नाकाम, 9 महिला आरोपी गिरफ्तार
Apr 24, 2026 | 03:12 PMInstagram से कमाई कैसे शुरू करें? क्रिएटर्स के लिए बड़ा मौका, Payout Account सेट करने का आसान तरीका
Apr 24, 2026 | 03:11 PMसंजय गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज करने से पुलिस का इनकार, पुलिस के रवैये से नाराज प्रशांत अम्बी
Apr 24, 2026 | 03:08 PMनागपुर अस्पतालों में पार्किंग के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, अब चार गुना जुर्माना
Apr 24, 2026 | 03:08 PMबंगाल चुनाव: ‘TMC के गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी’, दूसरे चरण की वोटिंग से पहले PM Modi की चेतावनी
Apr 24, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM










