Instagram से कमाई कैसे शुरू करें? क्रिएटर्स के लिए बड़ा मौका, Payout Account सेट करने का आसान तरीका

Instagram Payout Account: Instagram पर लाखों लोग वीडियो बनाकर कंटेंट क्रिएटर बन रहे हैं। कई बार मेहनत के बाद वीडियो वायरल भी हो जाती है, ऐसे में पहला सवाल आता है कि Instagarm से कमाई कैसे शुरु करें।
Instagram Payout Account Setup steps and points
Instagram (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Instagram Payout Setup: आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर लाखों लोग वीडियो बनाकर कंटेंट क्रिएटर बन रहे हैं। कई बार मेहनत के बाद वीडियो वायरल भी हो जाती है, लेकिन जब कमाई की बात आती है तो ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। असल में, इंस्टाग्राम पर कमाई शुरू करने के लिए "Payout Account" सेट करना जरूरी होता है। यही वो स्टेप है जहां कई लोग अटक जाते हैं।

कब मिलता है Payout का विकल्प

Instagram Payout का विकल्प प्रोफेशनल डैशबोर्ड के माध्यम से मोनेटाइजेशन टूल्स (जैसे गिफ्ट्स, बोनस, सब्सक्रिप्शन) के लिए Eligible होने पर आता हैं। यह विकल्प आमतौर पर $25 (लगभग ₹2000+) की कमाई पूरी होने पर बैंक खाता जोड़ने के लिए सक्रिय होता है। इसके अलावा मोनेटाइजेशन का विकल्प आमतौर पर 500 फॉलोअर्स पूरे होने पर मिल जाता है। इसके लिए प्रोफेशनल अकाउंट होना और अच्छी इंगेजमेंट (views/likes) होना जरूरी है। ब्रांड कोलैबोरेशन के लिए 1,000 से अधिक फॉलोअर्स होने पर भी कमाई शुरू हो सकती है।

क्या है Payout Account और क्यों जरूरी है?

Payout Account वह सिस्टम है, जिसके जरिए इंस्टाग्राम आपकी कमाई सीधे आपके बैंक खाते में भेजता है। अगर यह सेट नहीं होगा, तो चाहे आपकी वीडियो कितनी भी वायरल हो जाए, आपको पैसे नहीं मिलेंगे। इसलिए अगर आप सच में कंटेंट क्रिएशन से कमाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इस अकाउंट को एक्टिव करना बेहद जरूरी है।

इंस्टाग्राम पर Payout Account कैसे सेट करें

इंस्टाग्राम ने इस प्रोसेस को काफी आसान बनाया है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कुछ ही मिनटों में अपना अकाउंट सेट कर सकते हैं:

  • Step-by-Step आसान तरीका
  • अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल खोलें
  • Professional Dashboard पर टैप करें
  • Your Tools सेक्शन में जाकर Payouts चुनें
  • Set up Payout Account पर क्लिक करें

कौन-कौन सी जानकारी भरनी होगी

Instagram Payout सेट करते समय आपको कुछ जरूरी डिटेल्स देनी होंगी:

  • व्यक्तिगत जानकारी:

अपना पूरा नाम (जो बैंक खाते से मैच करे), जन्मतिथि और देश

  • बिज़नेस टाइप:

ज्यादातर लोग Individual ऑप्शन चुन सकते हैं

  • बैंक डिटेल्स:

बैंक खाता नंबर, IFSC कोड और अन्य जरूरी जानकारी

  • टैक्स जानकारी:

PAN नंबर या अन्य टैक्स डिटेल्स भरना जरूरी है

सभी जानकारी भरने के बाद एक बार ध्यान से चेक करें और फिर सबमिट कर दें।

गलत जानकारी से हो सकता है नुकसान

ध्यान रखें कि आपका नाम और बैंक डिटेल्स पूरी तरह सही होनी चाहिए। अगर कोई भी जानकारी गलत हुई, तो पेमेंट अटक सकता है या रिजेक्ट भी हो सकता है। इसलिए सबमिट करने से पहले हर डिटेल को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।

कंटेंट क्रिएटर के लिए बड़ा मौका

आज के समय में इंस्टाग्राम सिर्फ एंटरटेनमेंट का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। अगर आप सही तरीके से Payout Account सेट कर लेते हैं, तो आपकी मेहनत का पैसा सीधे आपके बैंक में आ सकता है। अब वक्त है स्मार्ट तरीके से काम करने का और सोशल मीडिया को अपनी कमाई का जरिया बनाने का।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com