बंगाल चुनाव: 'TMC के गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी', दूसरे चरण की वोटिंग से पहले PM Modi की चेतावनी

PM Modi Statement: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कुछ ही दिनों में होनी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बंगाल के दम दम में टीएमसी पर जमकर निशाना साधा।
Pm Modi Dum Dum Rally West Bengal Election Tmc Attack
पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PM Modi Dum Dum Rally: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच राजनीति तेज है, कल पहले चरण का मतदान पूर्ण हुआ और अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण के लिए तैयार हैं। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में साफ कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद जनता का रुझान स्पष्ट दिख रहा है और बंगाल में बदलाव की लहर और मजबूत हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण में मिले समर्थन ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मजबूत संकेत दिए हैं और आगे के चरणों में भी रुझान जारी रहेगा।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर भी सीधा हमला बोला और जनता के सामने कहा कि मैं बंगाल की जनता, भाजपा के कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि मत भूलिए यह क्रांति की धरती है, यह वीरों की धरती है, 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंड़ों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी।

टीएमसी के गुंड़ों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में चुनावी प्रचार के दौरान कहा कि कल भारतीय जनता पार्टी के लिए जनता का जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। जिस बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण कर दिया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि टीएमसी बुहत बुरी तरह बौखला गई है। कल रात भर वह अपने गुंड़ो को ताकत दे रही थी। उन्होंने साफ कहा कि 4 मई के बाद जब नतीजे आ जाएंगे उसके बाद टीएमसी के गुंड़ों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी।

केंद्र की योजनाओं में बाधा डाल रही टीएमसी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा यह भी कहा कि यहां बैठी तृणमूल कांग्रेस सरकार ( TMC ) खुद तो दलित, वंचित वर्ग के खिलाफ है ही और केंद्र सरकार की जो योजनाएं हैं उसमें भी वह बाधा डाल रही है, आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक के इलाज का खर्च मोदी सरकार उठाती है लेकिन टीएमसी ने इस योजना को बंगाल में रोक रखा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी टीएमसी सरकार घपला कर रही है।

सब भयमुक्त होकर भाजपा का समर्थन कर रहे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि बंगाल के पहले चरण का मतदान हो चुका है और पहले चरण में बंपर मतदान हुआ है। देश आज़ाद होने के बाद कभी ऐसा नहीं देखा जो इस बार बंगाल के लोगों ने कर दिखाया। हर तरफ यही चर्चा है कि भाजपा को कितना बड़ा समर्थन बंगाल में मिला है। आज बंगाल के छोटे दूकानदारों से लेकर बड़े व्यापारी तक, सब भयमुक्त होकर भाजपा की सरकार के लिए समर्थन दे रहे हैं, हर कोई परिवर्तन के लिए भाजपा के भरोसे पर बंगाल का भाग्य बनाने के लिए तैयार हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com