-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Solapur Rpf Foils Train Robbery Siddheshwar Express 9 Women Arrested
सोलापुर में RPF की बड़ी कार्रवाई, सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश नाकाम, 9 महिला आरोपी गिरफ्तार
- Written By: आंचल लोखंडे
Solapur RPF: सोलापुर में RPF ने सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए धाराशिव की 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार बरामद किए।

Siddheshwar Express (सोर्सः फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Siddheshwar Express Robbery: सेंट्रल रेलवे के रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने सतर्कता दिखाते हुए 22 अप्रैल 2026 को सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान धाराशिव जिले की 9 महिला आरोपियों की एक गैंग को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से डकैती में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया।
यह ऑपरेशन कुर्दुवाड़ी स्टेशन से शुरू हुआ।
क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (CPDS) के हेड कांस्टेबल शिवाजी मुंडे ने तीन महिलाओं को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन जब यह देखा गया कि वे महिलाएं लातूर एक्सप्रेस में सवार हो गई हैं, तो मुंडे ने तुरंत सोलापुर स्क्वॉड को ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया।
RPF की विशेष टीम ने ट्रेन को घेरा
जानकारी के अनुसार, ये महिलाएं जेऊर स्टेशन पर उतरीं और वहां से डकैती की योजना के तहत ट्रेन संख्या 12115 सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में सवार हुईं। RPF टीम पहले से सतर्क थी। हेड कांस्टेबल हरमेंद्र प्रसाद मीणा और कांस्टेबल ब्रजेश यादव ट्रेन में संदिग्धों पर लगातार नजर रखे हुए थे। जैसे ही ट्रेन सोलापुर स्टेशन पहुंची, लेडी कांस्टेबल सोनम पठान के साथ RPF की विशेष टीम ने ट्रेन को घेर लिया और सभी 9 महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती में रेत तस्करी का भंडाफोड़, 45.87 लाख का माल जब्त, 8 आरोपी नामजद
वर्धा में देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, पीड़िता को कराया गया मुक्त
सागर: हत्या की कोशिश के मामले में जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत लोधी गिरफ्तार, मंत्री प्रह्लाद पटेल ने की निंदा
Amravati Crime: खोलापुर हत्याकांड का फरार आरोपी यवतमाल से गिरफ्तार, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई
सभी महिलाएं धाराशिव जिले की निवासी
गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान योगिनी उर्फ उषा येरवंद्या पवार, प्रिया रोहन पवार, ऐश्वर्या उर्फ पूजा पिंटू काले, शिवानी आर्यन काले, नेहा रेवन काले, करीना जलिंदर काले, सपना मगर भोसले, अश्विनी महेंद्र काले और कोमल तायस काले के रूप में हुई है। इनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है और सभी धाराशिव जिले की निवासी हैं।
ये भी पढ़े: Mumbai Metro 5A को 18,130 करोड़ रुपए की मंजूरी, ठाणे-भिवंडी-कल्याण के सफर में बड़ा बदलाव
इनके पास से दो कटर बरामद किए गए हैं। इनमें से कुछ महिलाओं के खिलाफ कुर्दुवाड़ी रेलवे पुलिस स्टेशन में पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।
Solapur rpf foils train robbery siddheshwar express 9 women arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMआगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PMसंभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
Jul 06, 2026 | 10:59 PMकारसेवकों पर गोली चलवाने वाले रामभक्ति का पाठ पढ़ा रहे…राम मंदिर ट्रस्ट का अखिलेश पर निशाना
Jul 06, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM














