- Hindi News »
- Lifestyle »
- Gulab Jamun History Iran Connection How It Reached India Facts
हर मौके की शान बढ़ाने वाले गुलाम जामुन का विदेशी कनेक्शन, जानें फारस की खाड़ी से कैसे पहुंचा भारत
Gulab Jamun History: गुलाब जामुन भारत की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है जो हर खास मौके की शान बढ़ाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इतिहास भारत से नहीं बल्कि फारस की खाड़ी से जुड़ा हुआ है।
- Written By: प्रीति शर्मा

चाशनी में डूबे गुलाब जामुन (सौ. एआई)
Gulab Jamun Origin: शादी हो या त्योहार गुलाब जामुन के बिना हर जश्न अधूरा है। लेकिन जिसे हम अपनी राष्ट्रीय मिठाई जैसा सम्मान देते हैं उसका असली घर सात समंदर पार ईरान में है। आखिर कैसे एक विदेशी डिश भारत की सबसे लोकप्रिय मिठाई बन गई। आइए जानते हैं इसका 500 साल पुराना इतिहास।
भारतीय थाली का गौरव कहा जाने वाला गुलाब जामुन सदियों से हमारे स्वाद का हिस्सा रहा है। लेकिन फूड हिस्टोरियंस की मानें तो यह मिठाई मूल रूप से मध्य पूर्व की देन है। फारस में इसे लुकमत-अल-कादी के नाम से जाना जाता था। हालांकि भारत आने के बाद इसके रूप और स्वाद में जो बदलाव हुए उसने इसे दुनिया भर में एक नई पहचान दिला दी।
शाहजहां के बावर्ची की गलती
एक प्रचलित लोककथा के अनुसार भारत में गुलाब जामुन का आविष्कार मुगल बादशाह शाहजहां के शासनकाल के दौरान हुआ था। कहा जाता है कि उनके शाही बावर्ची ने अनजाने में फारसी मिठाई लुकमत-अल-कादी बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय सामग्री और स्थानीय स्वाद के मिश्रण से एक नई डिश तैयार हो गई। जब बादशाह ने इसे चखा तो वे इसके दीवाने हो गए और धीरे-धीरे यह शाही महलों से निकलकर आम जनता की थाली तक पहुंच गई।
सम्बंधित ख़बरें
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
कैसे पड़ा यह नाम
यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि जब इस मिठाई में न तो गुलाब होता है और न ही जामुन तो फिर यह नाम क्यों। इसके पीछे फारसी भाषा का एक दिलचस्प गणित है।
गुलाब शब्द दो फारसी शब्दों गुल यानी फूल और आब यानी पानी से मिलकर बना है। चूंकि इस मिठाई की चाशनी में गुलाब जल का भरपूर इस्तेमाल किया जाता था और इससे फूलों जैसी महक आती थी इसलिए इसे गुल आब कहा गया।
चाशनी में डूबे गुलाब जामुन (सौ. एआई)
यह भी पढ़ें:- Good Friday: क्यों आज के दिन दुनिया भर में नहीं मनाया जाता कोई जश्न, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाला राज
जामुन के पीछे का कारण इसका आकार और रंग है। गहरे भूरे-बैंगनी रंग और गोल आकार की वजह से इसकी तुलना भारतीय फल जामुन से की गई। इस तरह गुल-आब और जामुन मिलकर बन गए गुलाब जामुन।
ईरानी लुकमत और भारतीय गुलाब जामुन में अंतर
ईरान में बनाई जाने वाली मूल मिठाई लुकमत-अल-कादी को मुख्य रूप से मैदे के घोल को तलकर और फिर शहद की चाशनी में डुबोकर बनाया जाता था। लेकिन भारत में इसमें खोया का इस्तेमाल शुरू हुआ जिससे इसका टेक्सचर और भी मखमली और स्वाद समृद्ध हो गया।
आज के दौर में गुलाब जामुन
आज भारत में इसकी अनगिनत किस्में मौजूद हैं। बंगाल का पंतुआ हो मध्य प्रदेश का काला जामुन या फिर राजस्थान के पनीर गुलाब जामुन हर राज्य ने इसे अपना एक अलग तड़का दिया है।
डिजिटल युग में भले ही हम नई-नई मिठाइयां देख रहे हों लेकिन गुलाब जामुन का आकर्षण आज भी बरकरार है। अगली बार जब आप एक गर्म-गर्म गुलाब जामुन का आनंद लें तो याद रखिएगा कि आप केवल एक मिठाई नहीं बल्कि 500 साल पुराना एक वैश्विक इतिहास चख रहे हैं।
Gulab jamun history iran connection how it reached india facts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














