- Hindi News »
- Lifestyle »
- Good Friday 2026 History Significance Why Is It Called Good
Good Friday: क्यों आज के दिन दुनिया भर में नहीं मनाया जाता कोई जश्न, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाला राज
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन है जिसे प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है। इस दिन लोग शांति और श्रद्धा के साथ प्रार्थना करते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

गुड फ्राइडे (सौ. फ्रीपिक)
Good Friday Significance: ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए 3 अप्रैल 2026 का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है क्योंकि आज दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के उस महान बलिदान की याद दिलाता है जब उन्होंने मानवता के कल्याण और उन्हें पापों से मुक्ति दिलाने के लिए सूली पर चढ़कर अपने प्राण त्याग दिए थे। इसे ब्लैक फ्राइडे, होली फ्राइडे और ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है।
गुड फ्राइडे
अक्सर लोग अनजाने में इस दिन की बधाई देते हुए हैप्पी गुड फ्राइडे कह देते हैं लेकिन ईसाई मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहना सही नहीं माना जाता है। इसका कारण यह है कि गुड फ्राइडे खुशी का त्योहार नहीं बल्कि गहरे शोक और प्रार्थना का दिन है। क्योंकि इस दिन ईसा मसीह को अमानवीय पीड़ा देकर सूली पर चढ़ाया गया था इसलिए इस दिन को लोग नम आंखों से उनके बलिदान को याद करते हुए बिताते हैं।
त्याग और पीड़ा की कहानी
बाइबिल के अनुसार ईसा मसीह की बढ़ती लोकप्रियता से कुछ कट्टरपंथी धर्मगुरु नाराज थे। उन्होंने ईसा पर राजद्रोह और धर्म के अपमान के झूठे आरोप लगाकर रोमन शासक पिलातुस से उनकी शिकायत की। परिणामस्वरूप उन्हें मृत्यु दंड की सजा सुनाई गई। सूली पर चढ़ाने से पहले उन्हें कोड़ों से मारा गया और कांटों का ताज पहनाया गया। अंततः उन्हें गोलगोथा नामक स्थान पर कीलों से ठोककर सूली पर लटका दिया गया। यह घटना शुक्रवार के दिन हुई थी इसलिए इसे गुड फ्राइडे कहा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
यह भी पढ़ें:- Eye Care Tips: जलन और चुभन से हैं परेशान? गर्मियों में आंखों को कूल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
इसे गुड क्यों कहा जाता है?
यह सवाल अक्सर मन में आता है कि इतने दुखद दिन को गुड क्यों कहते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यहांं गुड का अर्थ ईसा मसीह द्वारा किए गए शुभ कार्य और उनके महान प्रेम से है जो उन्होंने अपने प्राण देकर मानवता के लिए किया था। कुछ लोग इसे ईश्वर से भी जोड़कर देखते हैं। यह दिन हमें सिखाता है कि प्रेम, क्षमा और त्याग ही जीवन के सबसे बड़े मूल्य हैं।
कैसे मनाया जाता है यह दिन
गुड फ्राइडे के दिन ईसाई समुदाय के लोग सादगी और शांति से जीवन बिताते हैं। इस दिन की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं।
- चर्चों में दोपहर 12 से 3 बजे के बीच विशेष प्रार्थना सभाएं होती हैं, क्योंकि माना जाता है कि इसी समय यीशु सूली पर थे।
- लोग इस दिन व्रत रखते हैं और मांसाहारी भोजन से परहेज करते हैं।
- कई लोग शोक व्यक्त करने के लिए काले कपड़े पहनते हैं और चर्च में क्रॉस के सामने सिर झुकाते हैं।
- इस दिन लोग ज्यादा बोलने से बचते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं।
यह दिन ईस्टर संडे जो इस वर्ष 5 अप्रैल को है से ठीक पहले आता है जो ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है।
Good friday 2026 history significance why is it called good
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Third Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














