- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- What Is The Recipe For Making Dry Ginger Laddus
सर्दियों में रोज खाएं 1 इस चीज से बनी लड्डू मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे, नोट करें इसकी रेसिपी।
Health Benefits: अगर आप सर्दियों में खुद और परिवार की सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो सोंठ के लड्डू का सेवन जरुर करें। यह लड्डू सर्दियों में आपको सर्दी, जुकाम, फ्लू से बचा सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी

जानिए सोंठ के लड्डू बनाने की सामग्री (सौ.सोशल मीडिया)
Sonth Ke Laddu Recipe:सर्दियां शुरु होते ही सेहत की खास देखभाल की जरूरत होती हैं। क्योंकि, इस मौसम में इम्यूनिटी पावर कमजोर होने के कारण सर्दी, जुकाम, फ्लू और अन्य वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को गर्म रखने और रोगों से बचाने के लिए सोंठ के लड्डू को अपनी डाइट में शामिल करके निरोग रह सकते है।
सोंठ यानी सूखी अदरक न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि सर्दी-जुकाम से बचाने में भी मदद करती है। सोंठ के लड्डू स्वाद में लाजवाब होते हैं और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद। ऐसे में आइए जान लेते है सोंठ के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।
जानिए सोंठ के लड्डू बनाने की सामग्री
2 कप गेहूं का आटा
2 छोटे चम्मच सोंठ पाउडर
1 कप गुड़
1 कप देसी घी
10-12 बादाम
10-12 काजू
1 बड़ा चम्मच किशमिश
½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
सम्बंधित ख़बरें
MP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
सोंठ के लड्डू बनाने की विधि
- सोंठ के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
- अब इसमें गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- जब आटे से खुशबू आने लगे, गैस बंद कर दें और आटे को ठंडा होने दें।
- एक दूसरे पैन में थोड़ा घी डालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें।
- इसे धीमी आंच पर पिघलने दें। ध्यान रखें कि गुड़ ज्यादा न जले।
- भुने हुए आटे में सोंठ पाउडर, इलायची पाउडर, बादाम, काजू और किशमिश डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब इसमें पिघला हुआ गुड़ डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- जब मिश्रण हल्का गरम हो, तब हाथ से गोल लड्डू बनाकर प्लेट में रख दें।
- लड्डू ठंडे होने पर इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। ये कई दिनों तक खराब नहीं होते।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम की समस्या के लिए रामबाण है आयुर्वेदिक काढ़ा, जानिए इसे घर में बनाने का तरीका
सोंठ के लड्डू खाने के फायदे
सोंठ के लड्डू में गुड़ और सोंठ जैसे औषधीय गुण होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। सोंठ का सेवन ठंड में जोड़ों के दर्द, सर्दी-खांसी, और पाचन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है। आपको बता दें, इसके अलावा, सोंठ के लड्डू महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। यह मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मदद करता है और शरीर को ताकत देता है।
What is the recipe for making dry ginger laddus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PCC चीफ जीतू पटवारी ने शिवराज और CM मोहन यादव को लिखा पत्र, MSP को कानूनी गारंटी देने की मांग
May 18, 2026 | 09:08 AMअमरावती में ड्रग्स तस्करी, चांदूर रेलवे पुलिस का बड़ा एक्शन! 21.540 किलो गांजा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 08:58 AMपुणे में पति की हैवानियत: बेटा न होने पर पत्नी पर एसिड अटैक का आरोप, 15 दिन तक घर में रखा बंद
May 18, 2026 | 08:53 AMबंगाल में बुलडोजर एक्शन पर भड़का विपक्ष, सीपीआई नेता डी. राजा बोले- सत्ता का दुरुपयोग बंद करे भाजपा
May 18, 2026 | 08:43 AMवर्धा में दर्दनाक हादसा: तबेले में बैल के हमले से किसान की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
May 18, 2026 | 08:40 AMमहंगाई का एक और झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, भोपाल में 3 रुपए तक बढ़े दाम
May 18, 2026 | 08:39 AMआज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
May 18, 2026 | 08:37 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














