-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Learn How To Make Ayurvedic Decoction At Home
सर्दी-जुकाम की समस्या के लिए रामबाण है आयुर्वेदिक काढ़ा, जानिए इसे घर में बनाने का तरीका
- Written By: दीपिका पाल
Ayush Kadha Recipe: काढ़ा जड़ी-बूटियों का मेल होता है। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तो वहीं पर जुकाम, बुखार, गले की खराश और सर्दी से राहत मिल जाती है।

सर्दी-जुकाम की समस्या के लिए रामबाण है आयुर्वेदिक काढ़ा (सौ. सोशल मीडिया)
Ayush Kadha Recipe In Hindi: बदलते मौसम के साथ सर्दी की शुरुआत होने लगी है। इस मौसम में तापमान ठंडा होने लगता है। ठंडे तापमान में शरीर का बचाव करना बेहद जरूरी है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम और संक्रमण की समस्याएं सबसे ज्यादा देखने के लिए मिलती है। इन बीमारियों के इलाज के लिए हम महंगी दवाईयों पर खर्च कर देते है। तुरंत इलाज तो दवाईयों से मिल जाता है लेकिन अंदरूनी और बिना साइड इफेक्ट के आराम मिले इसके लिए आयुर्वेद का सहारा ले सकते है। आप आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन अगर सर्दी-जुकाम में करते है तो आपकी समस्या जड़ से दूर होती है। आज हम आपको आयुर्वेदिक काढ़े के फायदे के बारे में बता रहे है।
जड़ी-बूटियों का मेल होता है आयुर्वेदिक काढ़ा
यहां पर बात करें तो, आयुर्वेद में काढ़े का काफी महत्व होता है। यह काढ़ा जड़ी-बूटियों का मेल होता है। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तो वहीं पर जुकाम, बुखार, गले की खराश और सर्दी से राहत मिल जाती है। तुलसी, अदरक, काली मिर्च जैसी सामग्री एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है जो सेहत पर राहत देती है।
जानिए आयुर्वेदिक काढ़ा की रेसिपी
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Ebola Crisis Congo: कांगो इबोला संकट से 600 मौतें, संयुक्त राष्ट्र ने दी भयानक प्रकोप की चेतावनी
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
- 5-6 तुलसी के पत्ते
- 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 4-5 काली मिर्च (कुटी हुई)
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
- 2 लौंग
- 1 चम्मच शहद (वैकल्पिक)
- 2 कप पानी
बनाने की विधि:
- एक बर्तन में 2 कप पानी उबालें।
- इसमें तुलसी, अदरक, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग डालें।
- धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें, जब तक पानी आधा न रह जाए।
- छानकर हल्का ठंडा करें और स्वाद के लिए शहद मिलाएं।
- दिन में 1-2 बार गर्मागर्म पिएं।
ये भी पढ़ें- पेट के फैट को कम करने में किसी एक्सरसाइज से कम नहीं वक्रासन, जानिए इसे करने का सही तरीका
काढ़ा सेवन करने के फायदे
अगर आप आयुर्वेद में काढ़ा का सेवन करते है तो आपकी सेहत को इसके फायदे मिलते है।
1- आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या चुटकियों में दूर हो जाती है। इसमें मौजूद तुलसी और अदरक गले की खराश और बलगम को कम करते हैं।
2- इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन कर सकते है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती भी है।
3-काली मिर्च और लौंग शरीर को गर्म रखता है, जिससे मानसून में सर्दी अंदर बस नहीं पाती।
4-काढ़े में मौजूद अदरक, दालचीनी पाउडर पेट के पाचन को दुरुस्त रखता है. इससे आपके अपच जैसी समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है।
ध्यान रखें- काढ़ा सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन पीने के दौरान कुछ बातों को ध्यान रखना जरूरी है। काढ़ा ज्यादा गर्म न पिएं, इससे गला जल सकता है. अगर बच्चों का काढ़ा पिला रहे हैं, तो शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Learn how to make ayurvedic decoction at home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में खरीफ फसलों पर गहराया संकट; एक महीने की देरी से आया मानसून, 60% से भी कम हुई बुआई
Jul 10, 2026 | 10:10 AMटीबी मुक्त भारत और बेटियों की सुरक्षा पर सरकार का बड़ा प्लान, अनुप्रिया पटेल ने बताया पूरा रोडमैप
Jul 10, 2026 | 10:07 AMIron Dome India: अब भारत में बनेगा इजरायल का मिसाइल इंटरसेप्टर, रक्षा क्षेत्र में अहम डील
Jul 10, 2026 | 10:06 AMरीवा : बरगद के नीचे सजी कलेक्टर नरेंद्र कुमार की रात्रि चौपाल, बिजली गुल होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Jul 10, 2026 | 10:06 AMPaneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Jul 10, 2026 | 10:03 AMFIFA: फुटबॉल फैंस का फूटा गुस्सा! फ्रांस से मोरक्को की हार के बाद लंदन में भड़की हिंसा, सड़कों पर भारी बवाल
Jul 10, 2026 | 09:58 AMAlliance Controversy: ‘यहां का माहौल नेगेटिव है…’ सोहेल खान का छलका दर्द, शो में कही दिल की बात
Jul 10, 2026 | 09:53 AMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM













