-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- These Ayurvedic Remedies Strengthen Immunity During The Cold Season
ठंड के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय, सर्दी-जुकाम से दिलाते है राहत
- Written By: दीपिका पाल
Ayurvedic Upay in Hindi: सर्दी- जुकाम से पीड़ित व्यक्ति के नाक, गला और फेफड़े प्रभावित होते हैं। इसके लिए कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बता रहे है जो सेहत को अच्छा रखते है।

आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम (सौ.सोशल मीडिया)
Ayurvedic Upay For Immunity Boosting: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है इस मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम और एलर्जी के मामले बढ़ने लगते है। इस बदलते मौसम में ठंडी हवा का तापमान, बढ़ती नमी और वातावरण में मौजूद धुआं नुकसान पहुंचाने का काम करते है। मौसम में इस तरह से बदलाव के कारण शरीर पर इसका बुरा प्रभाव देखने के लिए मिलता है। इसके अलावा बुखार या सर्दी-जुकाम से इम्यूनिटी सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। सर्दी- जुकाम से पीड़ित व्यक्ति के नाक, गला और फेफड़े प्रभावित होते हैं। इसके लिए कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बता रहे है जो सेहत को अच्छा रखते है।
आयुर्वेद में छिपा है हर बीमारी का इलाज
सर्दी के मौसम में हम जुकाम के इलाज के लिए कितनी दवाईयों का सेवन कर लें आयुर्वेद में हर बीमारी का इलाज छिपा है। अगर आप बीमारी होने से पहले अगर हम कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाएं, तो दवाओं की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार आयुर्वेदिक उपाय जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर शरीर को सर्दी से बचा सकते हैं।
जानिए इन आयुर्वेदिक उपायों के बारे में
यहां पर आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बात करें तो, इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
- सबसे पहले बात तुलसी के काढ़े की तो यह सर्दी-जुकाम की समस्या के लिए रामबाण औषधि में से एक है। इस औषधि में तुलसी को आयुर्वेद में ‘महाऔषधि’ कहा गया है क्योंकि यह शरीर की कई परेशानियों को दूर करती है। यहां पर तुलसी, अदरक, काली मिर्च और थोड़ी शहद मिलाकर बनाया गया काढ़ा रोज सुबह या रात में पीने से सर्दी-जुकाम दूर रहता है और गला साफ रहता है।
- दूसरे नुस्खे की बात करें तो, आयुर्वेद में अदरक और शहद का मिश्रण फायदेमंद होता है। अदरक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण और शहद की गर्म तासीर गले की खराश और खांसी को तुरंत आराम देती है। बस एक चम्मच अदरक का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लें।
- इसके अलावा आयुर्वेद में मौजूद तीसरे उपाय की बात करें तो, यह हल्दी वाला दूध है। इसे सर्दी के मौसम में रात के समय पिया जाता है। इस नुस्खे की बात करें तो, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और शरीर को अंदर से गर्म रखता है। सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से नींद भी अच्छी आती है और खांसी-जुकाम से राहत भी मिलती है।
- आयुर्वेद में चौथा उपाय नींबू पानी का। सर्दियों में इसका सेवन करने से लोग बचते है लेकिन अलग तरह से इसका सेवन करें तो फायदा दिलाता है। अगर आप थोड़ी मात्रा में गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से शरीर को विटामिन सी मिलता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है और एलर्जी से बचाता है।
ये भी पढ़ें-खाने में ऐसा क्या खाएं जो शरीर में retinol की कमी हो पूरी?
- आयुर्वेद में पांचवें और अंतिम असरदार उपाय की बात करें तो, यह भाप लेना (स्टीम इनहेलेशन)। यह नाक बंद होने, गले में खराश और कफ निकालने में बहुत मदद करता है। पानी में थोड़ी अजवाइन या यूकेलिप्टस ऑयल डालकर उसकी भाप लें, इससे सांस की तकलीफ में तुरंत राहत मिलती है।
आईएएनएस के अनुसार
These ayurvedic remedies strengthen immunity during the cold season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














