In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Tasty And Healthy Makhana Kheer Recipe
Makhana Kheer: ऐसे बनाएं मखाने की टेस्टी खीर, मुंह में घुल जाएगा स्वाद और मिठास, नोट करें रेसिपी
- Written By: रीता राय सागर
Updated On:
May 26, 2026 | 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Makhana Kheer Recipe: मखाने की खीर न सिर्फ व्रत के लिए एक उत्तम फलाहार है, बल्कि यह स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होती है। इसे बनाना बहुत आसान है और यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है।

मखाना खीर (फोटो. सोशल मीडिया)
विस्तार
Benefits Of Makhana Kheer: मखाना की खीर स्वादिष्ट तो होती ही है, यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। मखाना की खीर बहुत ही झटपट बनकर तैयार हो जाती है। आपने चावल और दूध की खीर तो कई बार, कई अवसरों पर बनाई और खाई होगी।
आज मखाना और दूध की खीर बनाकर जरूर ट्राई कीजिए। यह बेहद लजीज और स्वादिष्ट बनता है। जल्दी में कुछ मीठा बनाना हो या भगवान को प्रसाद चढ़ाना हो, तो मखाना का खीर अच्छा ऑप्शन है। मखाना पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करता है। इससे तनाव दूर करता है और नींद अच्छी आती है। वजन करने में भी मखाना मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मखाना की खीर बनाने की सामग्री
- मखाना- 2 कप
- दूध- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- चीनी- स्वाद अनुसार
- देसी घी- 2 या 3 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- सूखे मेवे (कटे हुए बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता)
ये भी पढ़ें- Cool Summer Drink: मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी कोल्ड कॉफी, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
मखाना खीर बनाने की विधि
- सबसे पहले एक मोटे तले के बर्तन में दूध को उबलने के लिए रख देंगे। एक उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर देंगे। दूध को धीरे-धीरे पकने देंगे। इससे खीर सौंधी और क्रीमी बनकर तैयार होगी।
- अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मध्यम आंच पर गरम करें। घी गरम होने पर इसमें मखाने डालें और उन्हें लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि वे क्रिस्पी न हो जाएं। एक मखाना उठाकर दो ऊंगलियों के बीच दबाकर तोड़कर देखें। भूनने के बाद गैस बंद करें और मखानों को एक प्लेट में निकाल कर हल्का ठंडा कर लें। खीर को ज्यादा गाढ़ी और मलाईदार बनाने के लिए आप आधे मखानों को मिक्सर में दरदरा पीस सकते हैं।
- उबलते हुए दूध में भुने हुए मखाने डाल दें। इसे धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक अच्छे से पकने दें। बीच-बीच में करछी से चलाते रहें ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे।
- बीच-बीत में चेक करते रहें। जब मखाने एकदम नरम हो जाएं और दूध गाढ़ा होकर रबड़ी जैसा दिखने लगे, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिला दें। चीनी घुलने तक इसे 2-3 मिनट के लिए और पकाएं।
- अब इसमें कटे हुए सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश) डाल दें और अच्छी तरह मिला लें। आप चाहें तो मेवों को अलग से घी में रोस्ट करके भी ऐड कर सकते हैं। आपकी स्वादिष्ट मखाना खीर बनकर बिल्कुल तैयार है। अब आप गैस बंद कर सकते हैं। गर्मियों में ठंडी-ठंडी खीर मुंह में मिठास घोल देगी।
सम्बंधित ख़बरें
नालासोपारा-वसई विरार में बिजली संकट गहराया, रातभर कटौती से 15 लाख उपभोक्ता परेशान
मुंबई में बढ़ी उमस और गर्मी, मौसम विभाग ने खरीफ बुवाई को लेकर किसानों को दी सलाह
Morpankh Vastu Shastra: घर की इन जगहों पर रखें मोर पंख, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Fatty Liver: फैटी लिवर का घरेलू इलाज क्या है? यहां जानिए कुछ असरदार नुस्खे
Tasty and healthy makhana kheer recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
May 26, 2026 | 04:12 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
नालासोपारा-वसई विरार में बिजली संकट गहराया, रातभर कटौती से 15 लाख उपभोक्ता परेशान
Jun 12, 2026 | 11:38 AMरिटायर्ड IAS नियाज खान के बयान पर विवाद, आबादी नियंत्रण को लेकर जबरन नसबंदी की मांग से मचा बवाल
Jun 12, 2026 | 11:35 AMतपोवन जंगल हत्याकांड का खुलासा! मौसेरे भाई ने की काजल की हत्या, शव जलाकर छिपाने की कोशिश
Jun 12, 2026 | 11:33 AMनोएडा में आग की लपटों में घिरा फ्लैट, चौथी मंजिल पर फंसे बुजुर्ग दंपत्ति, दमकलकर्मियों ने सुरक्षित निकाला
Jun 12, 2026 | 11:31 AMनागपुर के वांजरा में पानी के लिए हाहाकार; 4 महीने से टूटी पाइपलाइन, मरम्मत के लिए अधिकारी ने मांगा MLA फंड
Jun 12, 2026 | 11:26 AMOnePlus N6 होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन? भारत में लॉन्च के लिए तैयार, Amazon पर हुआ लिस्ट
Jun 12, 2026 | 11:25 AMनवभारत निशानेबाज: चढ़ने वाला है फुटबॉल फीवर, दवा नहीं देगा कोई भी डॉक्टर
Jun 12, 2026 | 11:19 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM













