भोपाल: पूर्व चीफ सेक्रेटरी एवी सिंह की 'गालीबाज' बहू! शिव मंदिर को दी गाली; देखें बदतमीजी का पूरा VIDEO

Bhopal Viral Video: भोपाल के आम्रपाली एनक्लेव में बवाल! पूर्व सीएस की बहू उजमा राजा उर्फ अंजली और सोसाइटी अध्यक्ष में तीखी बहस, शिव मंदिर निर्माण पर छिड़ा विवाद; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
Police are gathering information and reviewing available evidence related to the viral video before taking further legal action, if warranted
पूर्व सीएस की बहू ने खुलेआम दी मंदिर को गाली (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

AV Singh Daughter In Law Viral Video: राजधानी भोपाल के आम्रपाली एनक्लेव में पार्क के विकास कार्य और शिव मंदिर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू उजमा राजा उर्फ अंजली द्वारा पार्क में चल रहे निर्माण कार्य का विरोध किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। हालांकि, सोसाइटी के लोगों का कहना है कि पार्क का अधिकांश विकास कार्य अब पूरा हो चुका है। वीडियो में उजमा रजा उर्फ अंजली मंदिर को अवैध बता रही हैं और मंदिर को इंग्लिश में गाली भी दे रही हैं।

पाथ-वे निर्माण और पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, अंजली के घर के सामने स्थित पार्क में रहवासियों की सुविधा के लिए पाथ-वे (पैदल मार्ग) का निर्माण कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर पाथ-वे बनाया जा रहा था, वहां पहले कुछ लोग अपने वाहन पार्क करते थे। इसी मुद्दे को लेकर सोसाइटी की अध्यक्ष मोहक शर्मा और अंजली के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद के दौरान कुछ समय के लिए विकास कार्य भी प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया।

चार दिन पुराना मामला, शिव मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा

रहवासियों के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम करीब चार दिन पहले का है। विवाद के बावजूद पार्क परिसर में बनाए गए शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि मंदिर निर्माण और पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य पहले से तय योजना के तहत किया जा रहा था। वहीं, इस पूरे मामले पर सोसाइटी की अध्यक्ष मोहक शर्मा और अंजली, दोनों ने सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, बहस करती दिखीं अंजली

घटना के बाद विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अंजली कुछ लोगों के साथ पार्क और मंदिर निर्माण को लेकर बहस करती नजर आ रही हैं। वहीं, मौके पर मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक देखी जा सकती है। इस दौरान अंजली के परिजन और परिचित उन्हें समझाने का प्रयास भी करते नजर आते हैं। फिलहाल मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद यह विवाद शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

https://youtu.be/BOCG2bkcWtc?si=Cb0HZGqZS26OlFiW

Navbharat Live
navbharatlive.com