

Chana Dal Halwa Recipe: आपने सूजी, आटा, गाजर या मूंग दाल का हलवा तो जरूर खाया होगा, लेकिन क्या मानसून में आपने कभी चना दाल का हलवा ट्राई किया है, अगर नहीं, तो एक बार चने दाल से बनने वाले इस हलवा को जरूर ट्राई करें।
प्री-मानसून की बारिश के साथ मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर कुछ मीठा और पौष्टिक खाने का मन हो, तो चना दाल का हलवा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। राजस्थान के कई इलाकों में इसे बड़े चाव से बनाया जाता है।
चना दाल से होने वाले फायदे पर नजर डालें, तो इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यही वजह है कि यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ऊर्जा भी देता है। अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बेहद कम सामग्री और आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है।
हलवे की कई स्वादिष्ट वैरायटी होती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि चना दाल का हलवा भी बनाया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह किसी भी भोजन के बाद परोसे जाने वाला शानदार डेजर्ट बन सकता है।
चना दाल का हलवा सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।