-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make Tasty Snack From Leftover Khichdi Masala Balls Form Leftover Khichdi Recipe
Leftover Khichdi Recipe: घर में बची खिचड़ी को न फेंकें, इस तरह से 20 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट मसाला चीज बॉल्स
- Written By: रीता राय सागर
Leftover Khichdi Indian Recipe: घर में बची हुई खिचड़ी से एक स्वादिष्ट और क्रिस्पी स्नैक तैयार कर सकते हैं। मसाला खिचड़ी बॉल्स स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान हैं।

खिचड़ी (फोटो.सोशल मीडिया)
Masala Khichdi Balls Recipe: रोजमर्रा की भागदौड़ में कई बार ऐसा होता है कि घर में बना खाना बच जाता है और फिर उसे फेंकना पड़ता है। खासकर खिचड़ी, ऐसी डिश है, जिसे कोई भी दोबारा नहीं खाना चाहता है। लेकिन अब आपको बची हुई खिचड़ी को बेकार समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान सामग्री की मदद से आप इसे एक स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक में बदल सकती हैं।
बची हुई खिचड़ी से तैयार होने वाली मसाला खिचड़ी बॉल्स स्वाद और टेक्सचर का बेहतरीन मेल हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये बॉल्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी। शाम की चाय के लिए यह एक परफेक्ट स्नैक आइटम है। महज 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है।
कुकिंग टाइम- 20 मिनट
मसाला खिचड़ी बॉल्स बनाने की सामग्री
- बची हुई खिचड़ी
- 1/4 कप बेसन
- 1/4 कप बारीक कटा प्याज
- 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
- 2 टीस्पून बारीक कटी हरी मिर्च
- 2 टेबलस्पून बारीक कटा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- 1 टीस्पून तिल
- तलने के लिए कैनोला ऑयल
खिचड़ी बॉल्स (फोटो.सोशल मीडिया)
खिचड़ी मसाला बॉल्स बनाने का तरीका
- एक बाउल में सारी सामग्री (बची हुई खिचड़ी, बेसन, अदरक-मिर्च का पेस्ट, प्याज, हरा धनिया, तिल और नमक) को एक साथ मिलाएंगे।
- एक अच्छा मिक्स तैयार करके इसे बॉल्स का शेप देंगे। आप चाहें तो इसे अपने अनुसार आकार दे सकते हैं।
- अब एक कड़ाही में तेल को गर्म करें और इसमें बॉल्स को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
- प्लेट पर एब्ज़ॉर्बेंट पेपर बिछाएं। इस पर फ्राइड बॉल्स को निकालें।
- मसाला खिचड़ी बॉल्स को आप गर्मागर्म चाय और खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें- Gud Ki Chai: गुड़ की चाय बार-बार फट जाती है? जानिए इसे बनाने का सही तरीका
अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो आप इसकी स्टफिंग में कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज मिला सकते हैं। इससे खिचड़ी बॉल्स और अधिक टेस्टी बनेंगे।
अगर आपके घर में भी कभी खिचड़ी बच जाए, तो आप इस चटपटी रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Earphone Side Effects: ईयरफोन कब हो जाता है खतरनाक? पढ़िए और हो जाइए सावधान
घर पर बनाना हो रेस्टोरेंट जैसा जायकेदार वेज फ्राइड राइस, तो इस रेसिपी को करें ट्राई, चौंक जाएंगे खाने वाले
Rajma Side Effects: किसके लिए राजमा खाना पड़ सकता है बड़ा भारी?तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लीजिए
Guru Purnima: गुरू पूर्णिमा 2026 की तिथि को लेकर कंफ्यूज़न ख़त्म, यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
Make tasty snack from leftover khichdi masala balls form leftover khichdi recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मोदी सरकार का 62,500 करोड़ का मेगा प्लान, अब विदेशी नहीं, दुनिया में छाएंगे भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
Jul 17, 2026 | 04:05 AMAaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM














