क्या 'द अलायंस' में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी

The Alliance New Promo: रियलिटी शो 'द अलायंस' के नए प्रोमो में मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत कौर अहलूवालिया की एंट्री से दर्शक हैरान हैं। अपनी नई सीरीज के प्रमोशन के लिए शो पर सितारें पहुंचे।
The Alliance New Promo
'द अलायंस' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mouni Roy The Alliance: अमेजन प्राइम वीडियो के फेमस रियलिटी शो 'द अलायंस' के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया का तापमान अचानक बढ़ा दिया है। इस शो में आने वाले हर नए मोड़ के साथ दर्शकों की क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जारी हुए इस प्रोमो में टीवी और बॉलीवुड के 3 बड़े चेहरे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत कौर अहलूवालिया एक साथ नजर आए हैं।

तीनों कलाकारों को अचानक शो के मंच पर देखकर फैंस के बीच यह भ्रम फैल गया कि क्या ये सितारे वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर मुख्य खेल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। शो के होस्ट और फेमस एक्टर कुणाल खेमू ने प्रोमो की शुरुआत में एक बेहद रहस्यमयी बयान दिया।

प्रोमो में दिखे सस्पेंस और ड्रामे का पूरा सच

कुणाल खेमू ने किसी प्रतियोगी के बाहर होने का संकेत देते हुए कहा कि जब कोई बाहर जाता है तो किसी न किसी की एंट्री जरूर होती है। इसी बयान के फौरन बाद मौनी, निमृत और अविनाश की एंट्री दिखाई गई, जिसने घर के अंदर मौजूद बाकी सदस्यों के भी होश उड़ा दिए।

प्रोमो में अर्सलान गोनी और कुशल टंडन की बातचीत भी दिखाई गई है, जहां 'स्कॉर्पियन' नाम के एक नए ग्रुप की चर्चा हो रही है। इस बातचीत से दर्शकों को लगा कि ये तीनों नए सदस्य इसी नए गुट का हिस्सा बनने आए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=nC0epjC9eh8

प्रतियोगी नहीं बल्कि इस खास मकसद से पहुंचे सितारे

दर्शकों के बीच मची इस भारी हलचल के बीच अब इस एंट्री के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। खबरों के अनुसार, मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत कौर अहलूवालिया इस शो में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लेने नहीं आए हैं।

दरअसल यह तीनों कलाकार अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' के प्रमोशन के सिलसिले में इस मंच पर पहुंचे हैं। अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होने वाली इस सीरीज के दूसरे सीजन के प्रचार के लिए मेकर्स ने रियलिटी शो का मंच चुना।

घर के अंदर बदलने लगे हैं शक्ति समीकरण

एक्टर कुशल टंडन के शो का नया 'एस' बनने की मजबूत संभावना जताई जा रही है। अगर कुशल को यह नई जिम्मेदारी मिलती है तो घर के कहानी को पूरी तरह से बदल सकते हैं।

कुशल टंडन और अर्सलान गोनी के बीच का तनाव किसी से छिपा नहीं है, ऐसे में कुशल का मजबूत होना अर्सलान के लिए नई चुनौतियां पैदा कर सकता है। हाल ही में कुशल की वंशज सिंह से हुई तीखी बहस के बाद कुणाल खेमू ने उन्हें फटकार लगाई थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com