AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर

AI Fashion Try-On Tool: अब AI की मदद से ऑनलाइन शॉपिंग करना आसान हो गया है। आप खरीदने से पहले ही एआई के जरिए देख सकते हैं कि आप उस ड्रेस, साड़ी या सूट में कैसे दिखेंगे। लेकिन कभी-कभी इसका असर हमारे दिमाग पर नकारात्मक रूप से पड़ता है। अपनी ही बॉडी को लेकर हम अंडर कॉन्फिडेंट हो जाते हैं।
AI fashion try on benefits side effects body image in hindi
एआई फैशन (फोटो.सोशल मीडिया)
Updated on
online shopping
अब AI की मदद से आप अपनी फोटो अपलोड करके देख सकते हैं कि कोई ड्रेस, साड़ी, जींस या जैकेट आप पर कैसी लगेगी। इससे बिना ट्रायल रूम जाए ऑनलाइन शॉपिंग करना आसान हो गया है।
AI for online shopping
AI आपके बॉडी शेप, हाइट और कपड़ों की फिटिंग का अनुमान लगाकर एक वर्चुअल इमेज तैयार करता है। इससे खरीदने से पहले ही आउटफिट का लुक देखने को मिल जाता है।
AI Fashion trend
इस ट्रेंड का तेजी से बढ़ने का कारण है- ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा, सही साइज चुनने में मदद, रिटर्न और एक्सचेंज की परेशानी से बचाव, अलग-अलग स्टाइल और रंग आसानी से ट्राई करने का मौका मिल जाता है।
AI shopping
AI अक्सर आपकी तस्वीर को अधिक परफेक्ट या स्टाइलिश दिखा सकता है। इससे कुछ लोग अपनी वास्तविक बॉडी और लुक की तुलना AI इमेज से करने लगते हैं।
AI Fashion
अगर लोग AI से बनी परफेक्ट तस्वीरों को ही अपनी असलियत मानने लगे, तो बॉडी इमेज, आत्मविश्वास और सेल्फ-एस्टीम पर बुरा असर पड़ सकता है। युवा खासकर इसका शिकार आसानी से हो सकते हैं।
Ai Fashion tool
AI का इस्तेमाल समझदारी से करना चाहिए। इसके लिए AI को केवल शॉपिंग टूल समझें। अपनी असली बॉडी की तुलना एआई से न करें। फैशन का मतलब सिर्फ परफेक्ट दिखना नहीं, बल्कि कंफर्ट के साथ कॉन्फिडेंट दिखना होता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com