- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make Restaurant Style Pav Bhaji With Your Own Hands
अपने हाथ से बनाएं रेस्तरां जैसी पाव-भाजी, जानिए इसकी बड़ी आसान रेसिपी
Homemade Pav Bhaji: अगर आप भी टेस्टी पाव-भाजी खाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी रेसिपी। इस रेसिपी से आप घर पर ही टेस्टी और हेल्दी पाव-भाजी बना सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

ये है पाव भाजी बनाने की सिंपल रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Pav Bhaji Recipe: भारतीय खाने-पीने के बड़े शौकीन होते है। भारत का खाना कई संस्कृति और विविधता का एक मेल है। कई जगहों पर हमें ऐसी डिशेस मिलती हैं कि उनके बारे में सोचते ही मुंह में पानी आ जाता है। अगर बात पाव भाजी की करें तो,पाव भाजी मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड अब पूरे देश में पसंद किया जाने लगा है।
आपको अब हर रेस्टोरेंट के मेनू में ये डिश खाने को मिल ही जाएगी। आज हम पाव भाजी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं, जो बहुत आसान है और इसका स्वाद भी लाजवाब है। आइए जानते है पाव भाजी बनाने की सिंपल रेसिपी
ये है पाव भाजी बनाने सामग्री-
आलू- 2-3 मध्यम
फूल गोभी- 1 कप
गाजर- 1/2 कप
मटर- 1/2 कप
प्याज- 1 बड़ा, बारीक कटा
टमाटर प्यूरी- 1.5 कप
शिमला मिर्च- 1/2 कप, बारीक कटी
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1-2 चम्मच
पाव भाजी मसाला- 2-3 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1-2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
मक्खन/तेल
हरा धनिया (बारीक कटा)
नींबू का रस- 1 चम्मच
पाव
सम्बंधित ख़बरें
ओवरईटिंग से बचना है आसान! होली की दावत में खुद को कंट्रोल करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स
गुजिया और ठंडाई नहीं से हो गए हैं बोर? इस बार मेहमानों के लिए होली पर बनाएं ये शाही आइसक्रीम
साइलेंट किलर बन रहा है आपको गुस्सा; बिना दवा और बिना थेरेपी के ऐसे कंट्रोल करें अपना टेंपर
क्या आपका बच्चा भी होली खेलने को है बेताब? बाहर भेजने से पहले फॉलों करें ये ड्रेसिंग टिप्स
पाव भाजी बनाने की विधि-
पाव भाजी बनाने के लिए ऊपर दी गई सामग्रियों का इस्तेमाल करते हुए इस प्रकार बनाए-
सबसे पहले आलू, गाजर, फूल गोभी और मटर को धोकर काट लें और इन सब्जियों को एक प्रेशर कुकर में डालकर, थोड़ा पानी मिलाएं और एक सीटी आने तक उबाल लें।
फिर कुकर का प्रेशर खत्म होने पर, सब्जियों को निकाल लें और मैशर की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें।
अब एक बड़ी कड़ाही या तवा गरम करें। इसमें मक्खन और थोड़ा तेल डालें और गरम होने दें।
गरम मक्खन में बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।
भुनी हुई सामग्री में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इसके तुरंत बाद टमाटर प्यूरी और नमक मिलाएं। मसालों को तब तक पकाएं जब तक कि वह तेल न छोड़ने लगे और गाढ़ा न हो जाए।
अब तैयार मसाले में मैश की हुई सब्जियां डालें। जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर भाजी की कंसिस्टेंसी सेट करें।
भाजी को 5-6 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें ताकि सारे फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं।
लास्ट में, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।
अब एक तवा गरम करें और उस पर एक बड़ा टुकड़ा मक्खन डालें। मक्खन में चुटकी भर पाव भाजी मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिलाएं।
ये भी पढ़ें-दादी-नानी के नुस्खे से बनाएं बिना चीनी का आंवला मुरब्बा, बेहद आसान रेसिपी
पाव को बीच से काटें और मक्खन वाले तवे पर रखें। पाव को दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक सेक लें।
गरमा गरम भाजी के ऊपर एक टुकड़ा मक्खन और हरा धनिया डालकर, इसे सेके हुए पाव, बारीक कटे प्याज और नींबू के टुकड़े के साथ सर्व करें।
Make restaurant style pav bhaji with your own hands
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्र ग्रहण के दौरान भूख लगे तो क्या करें? सूतक काल के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
Mar 03, 2026 | 01:40 PMBollywood Holi Song: शोले के होली सॉन्ग की शूटिंग में लगे थे 10 दिन, बिना मेकअप रंगों में डूबे रहे कलाकार
Mar 03, 2026 | 01:36 PMआत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
Mar 03, 2026 | 01:33 PMईरान-इजरायल युद्ध से दुबई के रियल एस्टेट में मंदी की आशंका: क्या अब भारत के महानगरों की ओर मुड़ेंगे निवेशक?
Mar 03, 2026 | 01:33 PMक्या तीसरे विश्व युद्ध की आहट? अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान जंग में मिसाइलों के साथ साइबर और AI का भी हमला
Mar 03, 2026 | 01:23 PMईरान के बाद इजरायल के निशाने पर ये मुस्लिम देश, तख्तापलट के लिए एक्टिव हुआ यहूद संगठन, PM ने किया खुलासा
Mar 03, 2026 | 01:19 PMस्क्रूटिनी से महावैट पोर्टल तक, व्यापारियों ने उठाए GST और प्रोफेशन टैक्स की समस्याएं
Mar 03, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














