-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- How To Make Thandai Ice Cream At Home For Holi 2026
गुजिया और ठंडाई नहीं से हो गए हैं बोर? इस बार मेहमानों के लिए होली पर बनाएं ये शाही आइसक्रीम
- Written By: प्रीति शर्मा
Ice Cream For Holi Party: होली पर अक्सर गुजिया और ठंडाई का स्वाद हर घर में देखने को मिलता है लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मेहमानों के लिए शाही आइसक्रीम बेहतरीन विकल्प रहेगा।

आइसक्रीम (सौ. एआई)
Holi Special Ice Cream Recipe: होली का मतलब ही है मीठा और पकवान लेकिन हर साल वही गुझिया और नमकीन खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं तो इस बार कुछ ठंडा और शाही ट्राई करें। रंगों के हुड़दंग के बीच जब आप मेहमानों को घर की बनी मलाईदार ठंडाई आइसक्रीम सर्व करेंगे तो वे तारीफ करते नहीं थकेंगे।
होली का त्योहार उत्तर भारत में तेज धूप और गर्मी की शुरुआत के साथ आता है। ऐसे में रंगों से खेलने के बाद जब थकान और प्यास लगती है तो कुछ ठंडा खाने का मन करता है। पारंपरिक ठंडाई का स्वाद तो लाजवाब होता ही है लेकिन अगर इसे आइसक्रीम का रूप दे दिया जाए तो यह त्योहार का मजा दोगुना कर देती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी महंगे आइसक्रीम मेकर या घंटों किचन में खड़े होने की जरूरत नहीं है।
शाही ठंडाई आइसक्रीम
यह आइसक्रीम केवल एक डेर्ट नहीं बल्कि सेहत और स्वाद का संगम है। इसमें इस्तेमाल होने वाले सूखे मेवे, सौंफ, काली मिर्च और केसर न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं बल्कि पाचन में भी मदद करते हैं। बाजार की मिलावटी और प्रिजर्वेटिव वाली आइसक्रीम के मुकाबले यह घर पर बनी शुद्ध रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सुरक्षित है।
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Arbi Ke Kebab Recipe: व्रत में आलू नहीं, इस बार बनाएं स्वादिष्ट अरबी कबाब, मिनटों में तैयार होगी फलाहारी डिश
यह भी पढ़ें:- क्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!
जरूरी सामग्री
- फुल क्रीम दूध या हैवी क्रीम: 2 कप
- कंडेंस्ड मिल्क: आधा कप (मीठे के अनुसार)
- ठंडाई मसाला: 3 बड़े चम्मच (बादाम, पिस्ता, सौंफ, इलायची और केसर का मिश्रण)
- गुलाब की सूखी पंखुड़ियां और बारीक कटे मेवे: सजावट के लिए
बनाने की आसान विधि
- एक बड़े बाउल में ठंडी हैवी क्रीम लें और उसे तब तक फेंटें जब तक कि वह गाढ़ी न हो जाए।
- अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और तैयार ठंडाई मसाला डालें। अगर आप थोड़ा और शाही स्वाद चाहते हैं तो इसमें थोड़ा केसर वाला दूध भी मिला सकते हैं।
- स्पैटुला की मदद से इसे हल्के हाथों से मिलाएं ताकि क्रीम की फ्लफीनेस बनी रहे।
- इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें। ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां और कटे हुए पिस्ता छिड़कें। इसे 6 से 8 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रीजर में रख दें।
सर्विंग टिप
होली की दोपहर में जब मेहमान आएं तो इसे छोटे मिट्टी के कुल्हड़ में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा शहद या रूह-अफ़ज़ा ड्रिबल करें। यह दिखने में जितना इंस्टाग्राम फ्रेंडली है खाने में उतना ही लाजवाब।
इस होली पुरानी परंपराओं में नया स्वाद घोलें। यह शाही ठंडाई आइसक्रीम न केवल बनाने में आसान है बल्कि यह आपके होली सेलिब्रेशन को एक लग्जरी टच भी देगी।
How to make thandai ice cream at home for holi 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
Jul 26, 2026 | 04:24 AMअब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
Jul 26, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














