- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Easy Recipe For Amla Murabba Without Sugar
दादी-नानी के नुस्खे से बनाएं बिना चीनी का आंवला मुरब्बा, बेहद आसान रेसिपी
Amla Murabba Recipe in Hindi: दादी-नानी के नुस्खे से बनाएं बिना चीनी का आंवला मुरब्बा। जानें शुगर-फ्री पारंपरिक रेसिपी जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है।
- Written By: दीपिका पाल

बिना शुगर के बनाएं आंवला का मुरब्बा (सौ.सोशल मीडिया)
Healthy Homemade Amla Murabba: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए लोग हेल्दी चीजों का सेवन करते है। सर्दी में आयुर्वेदिक खजाने से आंवला की भरमार देखने के लिए मिलती है। आंवला सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही इसे विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत मानते है। आंवले से वैसे तो कई चीजें तैयार होती है लेकिन आंवले का मुरब्बा स्वादिष्ट औऱ हेल्दी होता है। आंवला के रेसिपी वैसे तो काफी है लेकिन असली स्वाद पारंपरिक विधि के साथ ही आता है। जो हमारी दादी-नानी बड़े ही चाव से बनाती थी। आज हम आपको पारंपरिक तरीके से ही बिना शक्कर वाला आंवला मुरब्बा बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।
घर में इस रेसिपी से बनाएं आंवला का मुरब्बा
जानिए क्या चाहिए सामग्री
1 किलो आंवला (बड़े साइज वाले), 8 से 10 हरी इलायची. केसर आधा छोटा चम्मच, काली मिर्च 1 छोटा चम्मच, काला नमक 1 छोटा चम्मच, फिटकरी आधा चम्मच या फिर बुझे हुए चूना का पानी, चीनी की जगह आप धागे वाली मिश्री का यूज करें या फिर आप गुड़ ले सकते हैं। 1 किलो आंवला है तो डेढ़ किलो मिश्री चाहिए होगी। यहां पर ख्याल रखें तो, थोड़े पके हुए आंवला का मुरब्बा काफी स्वादिष्ट बनता है. दरअसल कच्चे आंवला में कसैलापन होता है।
सम्बंधित ख़बरें
ओवरईटिंग से बचना है आसान! होली की दावत में खुद को कंट्रोल करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स
गुजिया और ठंडाई नहीं से हो गए हैं बोर? इस बार मेहमानों के लिए होली पर बनाएं ये शाही आइसक्रीम
साइलेंट किलर बन रहा है आपको गुस्सा; बिना दवा और बिना थेरेपी के ऐसे कंट्रोल करें अपना टेंपर
क्या आपका बच्चा भी होली खेलने को है बेताब? बाहर भेजने से पहले फॉलों करें ये ड्रेसिंग टिप्स
जानिए बनाने का तरीका
- सारे आंवला को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और जो खराब आंवला हैं वो अलग निकाल दें।
- किसी कांटे वाले चम्मच से सारे आंवला को हल्के-हल्के कांटे से छेद कर लें।
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में चूने का पानी (भीगे हुए चूने के ऊपर तैरता हुआ पानी लेना होता है उसमें चूना नहीं होना चाहिए) लेकर आंवला को डुबोकर कम से कम दो से तीन दिन तक ढककर रख दें।
- चूना का पानी न हो तो पानी में फिटकरी घोलकर उसमें आंवला डुबाएं।
- दो से तीन दिन बाद आंवला को पानी से निकालकर किसी छलनी वाली डलिया में रख दें ताकि सारा पानी बिल्कुल अलग निकल जाए।
- अब एक बड़े पैन में 1 लीटर पानी गर्म करें और उसमें जब तेज उबाल आए तो सारे आंवला डालकर 1 मिनट के बाद गैस ऑफ करके बर्तन को 10 मिनट तक ऐसे ही ढककर रखें।
- उबले हुए आंवला को एक बार फिर से पानी से निकालने के बाद छलनी में डालकर रखें ताकि इसका पानी निकल जाए।
- अब आधा लीटर पानी लेकर इसमें मिश्री डालकर चाशनी बनाएं।
- इस चाशनी में आंवला डालकर नरम होने तक पकाते रहें और ध्यान रखें कि चाशनी गाढ़ी हो जानी चाहिए।
- जब चाशनी में तार बनना शुरू हो जाए तो इसमें हरी इलायची को पीसकर डालें, साथ में काली मिर्च का पाउडर, काला नमक और केसर भी एड कर दें।
ये भी पढ़ें- खाने में भी आएगा हॉरर फील! घर पर ट्राय करें ये 7 डरावनी और स्वादिष्ट रेसिपीज़
- इन सारी चीजों को मिलाने के बाद गैस ऑफ करें।
- आंवला का मुरब्बा जब पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे किसी कांच के एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें. ध्यान रखें कि इसमें एक्स्ट्रा नमी बिल्कुल भी नहीं लगनी चाहिए।
Easy recipe for amla murabba without sugar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्र ग्रहण के दौरान भूख लगे तो क्या करें? सूतक काल के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
Mar 03, 2026 | 01:40 PMBollywood Holi Song: शोले के होली सॉन्ग की शूटिंग में लगे थे 10 दिन, बिना मेकअप रंगों में डूबे रहे कलाकार
Mar 03, 2026 | 01:36 PMआत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
Mar 03, 2026 | 01:33 PMईरान-इजरायल युद्ध से दुबई के रियल एस्टेट में मंदी की आशंका: क्या अब भारत के महानगरों की ओर मुड़ेंगे निवेशक?
Mar 03, 2026 | 01:33 PMक्या तीसरे विश्व युद्ध की आहट? अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान जंग में मिसाइलों के साथ साइबर और AI का भी हमला
Mar 03, 2026 | 01:23 PMईरान के बाद इजरायल के निशाने पर ये मुस्लिम देश, तख्तापलट के लिए एक्टिव हुआ यहूद संगठन, PM ने किया खुलासा
Mar 03, 2026 | 01:19 PMस्क्रूटिनी से महावैट पोर्टल तक, व्यापारियों ने उठाए GST और प्रोफेशन टैक्स की समस्याएं
Mar 03, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














