सर्दियों में घर पर बनाएं मार्केट स्टाइल में गजक, स्वाद ही नहीं सेहत को दिलाएगी फायदा

Gajak Recipe in Winter: अगर आप मार्केट के स्टाइल में गजक घर पर बनाना चाहते है तो कुछ सामग्रियों की मदद के साथ आसानी से बना सकते है।
सर्दियों में बनाएं गजक
गजक बनाने की रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Market-Style Gajak at Home: सर्दियों में ठंडे तापमान के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए कुछ न कुछ खाने का मन जरूर करता है। तिल और गुड़ सर्दियों के वह सुपरफूड है जिनका सेवन करने से आपकी सेहत बनती है। सर्दी के मौसम में तिल शरीर को गर्माहट देता है और गुड़ शरीर में आयरन व ऊर्जा की कमी को पूरा करने का काम करता है।

सर्दियों में आपने गजक, गुड़ और मूंगफली की चिक्की के बारे में जरूर सुना होगा, खाया भी होगा। कई लोग इन चीजों को घर पर बनाते है तो कई मार्केट से खरीदते है। अगर आप मार्केट के स्टाइल में गजक घर पर बनाना चाहते है तो कुछ सामग्रियों की मदद के साथ आसानी से बना सकते है।

जानिए घर की तरह गजक बनाने का तरीका

घर की गजक ज्यादा स्वादिष्ट, ताजा और पूरी तरह हेल्दी होती है। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्रियों और आसान रेसिपी की जरूरत होगी।

क्या चाहिए सामग्री

तिल (सफेद) – 1 कप गुड़ – 1 कप देसी घी – 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर – ½ चम्मच

जानिए बनाने की आसान रेसिपी

इन सामग्रियों और बताई जा रही रेसिपी की मदद से आप गजक घर पर आसानी से बना सकते है।

  • सबसे पहले तो सबसे पहले तिल को हल्की आंच पर 5–6 मिनट सूखा भूनें और अलग रख दें।
  • तिल को साइड में रखने के बाद अब एक पैन में घी गर्म करें, फिर गुड़ और थोड़ा पानी डालकर पकाएं।
  • जब गुड़ चाशनी जैसा हो जाए और तार बनने लगे, तब तब इसमें भुने हुए तिल और इलायची पाउडर मिक्स करें।
  • दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को घी लगी प्लेट पर फैलाएं।
  • चाहें तो बेलन से हल्का बेलें और मनचाहे आकार में काटकर ठंडा होने दें। ठंडा होते ही आपकी कुरकुरी, स्वादिष्ट और हेल्दी देसी गजक तैयार है।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • गजक बनाते समय तिल को बहुत ज्यादा न भूनें, वरना उसका स्वाद कड़वा हो सकता है।
  • गुड़ की चाशनी को धीमी आँच पर पिघलाएँ और लगातार चलाते रहें ताकि वह जलने से बचे।
  • मेवे और तिल डालते समय मिश्रण बहुत गरम होता है, इसलिए इसे तेज़ी से मिलाएँ और हाथ न लगाएँ। ग
  • गजक बेलते समय बेलन और सतह पर थोड़ा घी लगाएँ ताकि मिश्रण चिपके नहीं।
  • कटने के बाद गजक को पूरी तरह ठंडी होने दें, तभी वह आसानी से टुकड़ों में टूटेगी।