- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Hanuman Jayanti Special Boondi Ladu Recipe Tips Soft Juicy In Hindi
Hanuman Jayanti Special: क्या आपके बूंदी के लड्डू भी हो जाते हैं सख्त? इस ट्रिक से बनेंगे हलवाई जैसे रसीले
Laddu Making Trick: हनुमान जयंती के खास मौके पर बूंदी के लड्डू का प्रसाद बेहद लोकप्रिय होता है लेकिन कई बार ये लड्डू सख्त बन जाते हैं और स्वाद बिगड़ जाता है। ऐसे में कुछ टिप्स लड्डू को सॉफ्ट बनाएंगे।
- Written By: प्रीति शर्मा

बूंदी के लड्डू (सौ. एआई)
Boondi Laddu Recipe: हनुमान जयंती के पावन पर्व पर भक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के भोग तैयार करते हैं। लेकिन घर पर बूंदी के लड्डू बनाते समय अक्सर वे सख्त हो जाते हैं या दाने गोल नहीं बनते। आज हम आपके लिए लाए हैं वो खास तरीका जिससे आप मिनटों में मंदिर जैसे स्वादिष्ट लड्डू तैयार कर पाएंगे।
संकटमोचन हनुमान जी को बूंदी के लड्डू और बेसन के लड्डू अत्यंत प्रिय हैं। बाजार की मिलावट से बचकर अगर आप शुद्ध देसी घी में घर पर ही प्रसाद तैयार करना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनकी बूंदी चाशनी नहीं सोखती या लड्डू कड़े हो जाते हैं लेकिन इन स्टेप्स को फॉलो करने पर आपके लड्डू एकदम रसीले बनेंगे।
जरूरी सामग्री
- बेसन (बारीक वाला)
- चीनी (चाशनी के लिए)
- हरी इलायची पाउडर
- केसर के धागे या पीला खाद्य रंग
- देसी घी (तलने के लिए)
- खरबूजे के बीज (सजावट के लिए)
यह भी पढ़ें:- वजन घटाने से लेकर खून साफ करने तक, जानें गर्मी के मौसम में करेला खाने के ये 5 चौंकाने वाले फायदे
रसीले लड्डू बनाने का तरीका
- सबसे पहले बेसन को छान लें ताकि गुठलियां न रहें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक स्मूथ और बहने वाला घोल तैयार करें। याद रखें घोल न बहुत गाढ़ा हो और न बहुत पतला।
- लड्डू के रसीले होने का राज चाशनी में छिपा है। एक तार की चाशनी बनाने के बजाय उसे थोड़ा चिपचिपा रखें। इसमें केसर और इलायची पाउडर डालें। अगर चाशनी ज्यादा गाढ़ी हो गई तो बूंदी इसे सोख नहीं पाएगी और लड्डू सख्त हो जाएंगे।
- गरम घी में झारे की मदद से बूंदी झाड़ें। आंच मध्यम रखें। बूंदी को बहुत ज्यादा लाल न करें हल्का सुनहरा होते ही निकाल लें।
- तली हुई गरम-गरम बूंदी को तुरंत गुनगुनी चाशनी में डालें। इसे कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि बूंदी पूरी चाशनी सोख ले।
- जब बूंदी चाशनी सोखकर फूल जाए तब उसमें खरबूजे के बीज मिलाएं और हल्के हाथों से गोल-गोल लड्डू बांध लें।
- अगर लड्डू बांधने में दिक्कत हो रही हो तो मिश्रण को हल्का सा गुनगुना कर लें इससे घी और चाशनी नरम हो जाएंगे और लड्डू आसानी से बंध जाएंगे।
इस हनुमान जयंती पर अपने हाथों से बने इस सात्विक प्रसाद का भोग लगाएं और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करें।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Hair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Summer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
Bakrid Fashion 2026: बकरीद पर इन एक्ट्रेस से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, पहन कर आप भी ढाएंगी कयामत
Hanuman jayanti special boondi ladu recipe tips soft juicy in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महंगाई डायन खाय जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
May 24, 2026 | 10:03 AMमहिलाओं की बल्ले-बल्ले, 1 जून से सरकारी बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त, सुवेंदु सरकार ने पूरा किया वादा
May 24, 2026 | 09:57 AMKharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
May 24, 2026 | 09:55 AMनागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
May 24, 2026 | 09:51 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का कमाल: ‘मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में 3 दिन में मिलीं 1032 नई संपत्तियां
May 24, 2026 | 09:47 AMपत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं
May 24, 2026 | 09:41 AMWest Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
May 24, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














