

Rainy Season Playlist: बारिश की रिमझिम फुहार, ठंडी-ठंडी हवा, कॉफी और कान में लगा हेडफोन मन-मस्तिष्क को एक अलग ही एहसास से भर देता है। बारिश की फुहारों के बीच सही गाने माहौल को और भी खूबसूरत बना देते हैं। फिर चाहे लॉन्ग ड्राइव हो या फिर चुपचाप बालकनी में सुकून से बैठना, दोनों ही हालात में गाने अहम रोल प्ले करते हैं।
अगर आप बारिश का मजा दोगुना करना चाहते हैं, तो अपनी प्लेलिस्ट में इन शानदार गानों को जरूर शामिल करें। पुराने और नए गानों के परफेक्ट मेल से बना यह प्लेलिस्ट आपको सुकून के साथ-साथ यादों की सिहरन भी देगा।
'होसाना' सॉन्ग ऐसा फील देता है, जैसे लंबे सूखे के बाद होने वाली पहली बारिश। प्यार में होने पर दुनिया को नए नज़रिए से देखने का रोमांच और जावेद अख्तर के मीठे बोलों के साथ ए.आर. रहमान का बनाया खुशनुमा माहौल, ये सब मिलकर 'होसाना' को एक बेहतरीन गाना बनाते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=dfNdRsNSFx4
बहुत कम गाने ऐसे होते हैं जो किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बस साथ होने की खुशी को बयां करते हैं जिससे आप प्यार करते हैं। बड़ी सहजता और अपनापन लिए इस गाने में आम पलों को भी यादगार बनाया गया है। यह बारिश वाली शाम को और भी सुकून भरा और रोमांटिक बना देता है।
https://www.youtube.com/watch?v=p5EeJ9bHAOI
कभी-कभी बारिश आपको सब कुछ भूलकर हल्की-हल्की बूंदों के बीच बाहर निकलने के लिए प्रेरित करती है। संदेश शांडिल्य के संगीत और इरशाद कामिल के बोल, पहली ज़ोरदार बारिश के बाद बाहर निकलने की खुशी, जब दुनिया से सारी गंदगी धुल जाती है और नई चीजों के लिए दरवाजे खुल जाते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=pkV4VbjIcCo
बारिश किसी भी रफ्तार को रोक देता है, और ‘तेरे नैना’ गाना उसी ठहराव के लिए है। शंकर-एहसान-लॉय का बनाया यह गाना बहुत ही कोमल और सच्चे एहसास जगाता है, जो बारिश रुकने के बाद भी मन में बने रहते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=GYgnPrmbxH4
प्यार के एहसास को बयां करने वाला जोश भरा गाना ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ ऐसा लगता है जैसे ज़ोरदार बारिश के बाद धूप खिल आई हो। छत पर घूमते हुए इस गाने पर थोड़ा डांस करना बहुत मजेदार लगता है और ठंडी हवा के झोंके आपको अलग ही रंग में सराबोर करते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=-m9IGI5EgyM
बंगाल की लोक संगीत परंपराओं से जुड़े पारंपरिक तार वाले दोतारा पर आधारित, 'मोंटा रे' का लोक संगीत गीली मिट्टी की महक से जुड़ा हुआ अहसास है। अमित त्रिवेदी की रचना चंचलता और काव्यात्मकता दोनों को दर्शाती है।
https://www.youtube.com/watch?v=99NUJ1cLbBI
मानसून में सब कुछ धीमा हो जाता है। कल्याणजी-आनंदजी के संगीत और इंदीवर के बोल वाला यह गाना ‘नीले नीले अंबर पर’ एक सुहाने और सुकून भरे अंदाज़ में बारिश वाली दोपहर को पुरानी यादों से भर देता है।
https://youtu.be/eVnG_Rqfgg4?si=j3W5IRuVUIleepNJ
बारिश वाली दोपहर में आपको दोस्तों का साथ अच्छा लगता है, तो कई बार आप बस अकेले रहना चाहते हैं। ‘जी ले जरा’ आपसे पूछता है कि आप किस चीज से भाग रहे हैं और आपको जिंदगी की रफ़्तार धीमी करने के लिए कहता है।
https://www.youtube.com/watch?v=UT3NjMzSzO4
मेरे बिना गाने को सुनते ही मन में एक प्यारी सी हलचल पैदा करता है। यह गाना खुशी और सुकून, दोनों का एहसास कराता है और किसी पुरानी याद को आपके सामने रीप्ले करता है।
https://www.youtube.com/watch?v=XvUSsh3gdO4
बारिश के मौसम की कोई भी प्लेलिस्ट ‘तू ही हकीकत’ के बिना अधूरी लगती है। प्रीतम की शानदार धुन और सईद कादरी की दिल को छू लेने वाले बोल बारिश की हर बूंद सिनेमैटिक बनाती है।
https://www.youtube.com/watch?v=3QhajVg6SjE