-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Bitter Melon Benefits For Diabetes And Digestion In Summer
वजन घटाने से लेकर खून साफ करने तक, जानें गर्मी के मौसम में करेला खाने के ये 5 चौंकाने वाले फायदे
- Written By: प्रीति शर्मा
Bitter Gourd: गर्मियों के मौसम में करेला सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है बल्कि खून को साफ करने, शुगर लेवल कंट्रोल और पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

करेला (सौ. फ्रीपिक)
Summer Health Tips: गर्मी का मौसम दस्तक देते ही शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य चुनौतियां उभरने लगती हैं जिनमें पाचन संबंधी विकार, ब्लड शुगर का अनियंत्रित होना, थकान और कमजोरी प्रमुख हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए प्राकृतिक उपाय एक बेहतरीन तरीका है। औषधीय गुणों से भरपूर करेला इस मौसम में शरीर के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है। भले ही इसका स्वाद कड़वा हो लेकिन यह शरीर की कई गंभीर बीमारियों से बचाव करने में सक्षम है।
पोषक तत्वों का खजाना
जिस करेले को आप कड़वा समझकर खाना छोड़ देते हैं उसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मियों के दौरान यह न केवल शरीर को पोषण देता है बल्कि पेट को ठंडक प्रदान कर पाचन क्रिया में सुधार करता है और शरीर की अंदर की गर्मी को कम करता है।
डायबिटीज और ब्लड शुगर पर नियंत्रण
गर्मियों में अक्सर ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में करेला शुगर को नियंत्रित रखने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होता है। विशेषज्ञों के अनुसार करेले का जूस या सब्जी का नियमित सेवन करने से शुगर लेवल बैलेंस रहता है। यह न केवल शुगर को नियंत्रित करता है बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करके वजन कम करने में भी मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
यह भी पढ़ें:- पेट की गैस और कब्ज से हैं परेशान? दही में यह एक चीज मिलाकर शुरू करें खाना; डाइजेशन होगा मजबूत
पाचन तंत्र मजबूत
भीषण गर्मी में अपच, गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याएं आम बात हैं। करेला अपनी प्राकृतिक शीतलता के कारण शरीर की अतिरिक्त गर्मी को बाहर निकालता है और डिहाइड्रेशन से सुरक्षा प्रदान करता है। यह पेट को साफ रखने और पाचन शक्ति को बढ़ाने में सहायक है। यदि गर्मी के कारण पेट में दर्द की शिकायत हो तो करेले का जूस तुरंत राहत प्रदान करता है।
इम्यूनिटी और रक्त शुद्धि
करेले में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गर्मियों में कमजोर पड़ रहे इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं। इसके नियमित सेवन से खून शुद्ध होता है जिससे त्वचा संबंधी रोगों में भी लाभ मिलता है। यह न केवल तात्कालिक राहत देता है बल्कि लंबे समय तक शरीर को निरोगी और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।
सेवन का सही तरीका
करेले का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। गर्मियों में सुबह खाली पेट करेले का जूस पीना सबसे अधिक लाभकारी होता है। इसके अलावा आप इसे सब्जी के रूप में या सुखाकर भूनकर भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि जिन लोगों को किसी विशेष प्रकार की एलर्जी है उन्हें इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Bitter melon benefits for diabetes and digestion in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














