- Hindi News »
- Lifestyle »
- This Time Make Laddus To Offer To Lord Hanuman
इस बार हनुमान जी के भोग में बनाएं ये खास तरह के लड्डू, भगवान बरसाएंगे आप पर कृपा
23 अप्रैल को देशभर में हनुमान जयंती मनाई जाने वाली है ऐसे मौके पर भगवान बजरंगबली को खुश करना जरूरी होता है तो वहीं पर अगर आप भोग में लड्डू बनाएं तो कृपा बनी रहती है।
- Written By: दीपिका पाल

हनुमान जयंती पर बनाएं ये लड्डू (सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: चैत्र माह में नवरात्रि और रामनवमी के बाद हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2024) का योग रहता है जो हर साल की तरह इस बार 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दौरान हनुमान जयंती के मौके पर भगवान बजरंगबली का श्रद्धा के साथ पूजन किया जाता है। पूजा पाठ करने के बाद भोग लगाना हर अनुष्ठान को पूरा करता है तो आप हनुमान जी के प्रिय बेसन, बूंदी या फिर मोतीचूर के लड्डू (Hanuman Jayanti 2024 Food) बनाकर भोग लगा सकती है इसे अर्पित करने से भगवान की कृपा बनी रहती है और आपकी पूजा सफल होती है।
आज जानिए लड्डू बनाने की रेसिपी
हनुमान जयंती पर आप भोग के लिए स्वादिष्ट लड्डू तैयार कर सकते है जिनकी आसान विधियां इस प्रकार है..
सम्बंधित ख़बरें
World Liver Day 2026: लिवर डैमेज के संकेत दिखने से पहले अपनाएं ये 4 आदतें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Lemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
Husband Appreciation Day: सिर्फ एक थैंक्यू से मजबूत होगी रिश्ते की डोर! जानें क्यों और कैसे मनाएं यह खास दिन
मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है यह प्रसाद! इस अक्षय तृतीया घर पर तैयार करें अमृत जैसा पंचामृत, नोट करें रेसिपी
1- मोतीचूर लड्डू रेसिपी
हर किसी ना किसी पूजा में मोतीचूर लड्डू का होना जरूरी होता है साथ ही स्वादिष्ट होने के साथ लोग इसे बनाना या खरीदना ज्यादा पसंद करते है।
क्या चाहिए सामग्री
-ढाई कप बेसन
-3 कप घी
-2 चुटकी बेकिंग सोडा
-इलायची पाउडर
-फूड कलर
-चीनी
-2 कप पानी
ऐसे बनाएं लड्डू
यहां पर लड्डू बनाने के लिए आप ये स्टेप्स फॉलो कर सकते है जो इस प्रकार है..
1- सबसे पहले लड्डू बनाने के लिए आप बेसन का घोल बनाएं और इसमें बेसन में बेकिंग सोडा डालकर फेंट लें।
2- बनाए बैटर को थोड़ी देर के लिए ऐसे ही रहने दें इसके बाद तेल की जगह घी से उसके छोटे-छोटे पकोड़े बना लें।
3-पकोड़े को अच्छे से बनाने के बाद आप प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।
4- जब आपके पकोड़े ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सी में पीसकर दरदरा पाउडर बना लें।
5- इसके बाद अब लड्डू के लिए चाशनी बना लें इसके लिए चीनी में पानी डालकर गाढ़ा होने दें।
6-चाशनी गाढ़ी हो जाए तो उसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
7-लड्डू बनाने के लिए चाशनी और पकौड़े के पाउडर को मिक्स कर गोल-गोल लड्डू बनाएं और भोग लगाएं।
2- बेसन के लड्डू बनाएं
मोतीचूर के लड्डू के अलावा आप बेसन के लड्डू भी भोग के लिए तैयार कर सकते है इसके लिए आपको कुछ सामग्री लगेगी उसे जानकर आप बेसन के लड्डू बना सकते है जो इस प्रकार है..
-2 कप दरदरा पीसा हुआ बेसन
-आधा कप रवा
-1/2 कप घी
-¾ (पिसी हुई) कप चीनी
-¼ इलायची पाउडरफो
-बादाम और पिस्ता बारीक कटा हुआ
-चांदी का वर्क
जानिए बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी
यहां पर इन सामग्रियों के साथ बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी आसान है जिसकी स्टेप्स इस प्रकार है..
1-बेसन का लड्डू बनाने के लिए बेसन के आटे को सुनहरा होने तक भून लें।
2-अब रवा को भूनकर बेसन में मिलाएं।
3-चीनी को चिकना पीसकर पाउडर बना लें।
4-अब रवा, बेसन और चीनी को मिक्स करें, साथ ही घी और ड्राई फ्रूट्सभी डालें।
5-आटे के मिश्रण में पिघला हुआ घी डालकर मिक्स करें और गोल-गोल लड्डू बनाएं।
6-लड्डू बन जाए तो हनुमान जी को भोग लगाएं।
This time make laddus to offer to lord hanuman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर पुंज का निधन, माने जाते थे लालकृष्ण आडवाणी के करीबी
Apr 19, 2026 | 06:47 AMPune Land Scam Case: शीतल तेजवानी को हाईकोर्ट से जमानत, पुलिस की चूक पर सख्त टिप्पणी
Apr 19, 2026 | 06:47 AMMukesh Ambani Birthday Special: 68 साल के हुए मुकेश अंबानी, जानें उनके कारोबारी और सफलता की पूरी कहानी
Apr 19, 2026 | 06:42 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 अप्रैल LIVE: आज प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में रैली करेंगे
Apr 19, 2026 | 06:34 AMWorld Liver Day 2026: लिवर डैमेज के संकेत दिखने से पहले अपनाएं ये 4 आदतें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Apr 19, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope April 19: आज जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानें आर्थिक लाभ और करियर का पूरा हाल
Apr 19, 2026 | 06:17 AMNetflix के मास्टरमाइंड अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, क्या बदलने वाला है कंपनी का भविष्य?
Apr 19, 2026 | 05:49 AMवीडियो गैलरी

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM













