- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Easy Way To Make Tandoori Stuffed Potatoes In Dhaba Style In A Kadai
क्या आपने चखा तंदूरी भरवां आलू का स्वाद, तो जानें ढाबा स्टाइल से कड़ाही में बनाने का आसान तरीका
- Written By: दीपिका पाल
Tandoori Stuffed Potatoes Recipe: फूड लवर्स के लिए हम इस समस्या का समाधान लाए है। यहां पर आपको ढाबा की स्टाइल में तंदूरी भरवां आलू बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है।

तंदूरी भरवां आलू (सौ. डिजाइन फोटो)
Dhaba Style Tandoori Aloo Recipe: हर किसी को खाने की चीजों में प्रयोग करना पसंद होता है। इसके लिए तरह-तरह की रेसिपीज इंटरनेट पर तलाशते रहते है। आलू, सबकी फेवरेट सब्जी होती है जिसकी सूखी और तरी वाली सब्जी खाना हर कोई पसंद करते है। आपने कभी ढाबे में खाया है जाहिर सी बात है खाया होगा। यहां पर तंदूरी भरवां आलू का स्वाद चखा है। खास तौर पर वो मसालेदार और भुने हुए तंदूरी आलू, जो बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। स्वाद में बेहद स्वादिष्ट तंदूरी भरवां आलू बनाने के लिए लोग सोचते है तंदूर कैसे बनेगा।
फूड लवर्स के लिए हम इस समस्या का समाधान लाए है। यहां पर आपको ढाबा की स्टाइल में तंदूरी भरवां आलू बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है। आप 4 लोगों के लिए इस आसान विधि से भरवां आलू बना सकते है।
जानिए तंदूरी भरवां आलू बनाने का आसान तरीका
आप आसान विधि के साथ घर में स्वादिष्ट तंदूरी भरवां आलू बना सकते है जिसकी रेसिपी इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
क्या चाहिए सामग्री
- छोटे आकार के आलू – 10-12
- पनीर – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- उबले हुए आलू का गूदा – आधा कप
- बारीक कटा प्याज – 1
- बारीक कटी हरी मिर्च – 1-2
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- अमचूर पाउडर – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – तलने के लिए
- गाढ़ा दही – आधा कप
- बेसन – 2 चम्मच
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- जीरा पाउडर – आधा चम्मच
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- चाट मसाला – आधा चम्मच
- कस्तूरी मेथी – 1 चम्मच
- सरसों का तेल – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
जानिए बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले छोटे आलू को 80% तक उबाल लें। ध्यान रखें कि ये पूरी तरह न पकें। ठंडा होने के बाद, इन्हें छील लें और बीच से चम्मच की मदद से थोड़ा गूदा निकाल लें ताकि स्टफिंग के लिए जगह बन जाए।
- अब एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, निकाला हुआ आलू का गूदा, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को आलुओं के अंदर अच्छी तरह भर दें।
- फिर एक बड़े बाउल में दही, बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, सारे मसाले (लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, जीरा, गरम मसाला, चाट मसाला), कस्तूरी मेथी, गर्म सरसों का तेल और नमक डालकर अच्छे से फेंट लें।
- अब भरे हुए आलू को इस मैरिनेशन के मिश्रण में डालें और हर तरफ से अच्छी तरह लपेट दें। इन्हें कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि मसाले आलुओं के अंदर तक चले जाएं।
- एक भारी तले वाली कड़ाही में थोड़ा तेल या घी डालकर गर्म करें। आंच को धीमी रखें और इसमें मैरिनेट किए हुए आलुओं को सावधानी से रखें। इन्हें हर तरफ से
- पलट-पलटकर तब तक भूनें जब तक ये सुनहरे भूरे और हल्के जले हुए न दिखें। यही तो है ढाबे का असली स्वाद।
- आखिर में, गरमा-गरम तंदूरी आलुओं को कड़ाही से निकालें। ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और बारीक कटी हरी धनिया डालकर परोसें। इन्हें हरी चटनी और प्याज के लच्छों के साथ सर्व करें।
Easy way to make tandoori stuffed potatoes in dhaba style in a kadai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














