- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Benefits Of Eating Cucumber Raita In Summer
Cucumber Raita Benefits: सिर्फ शरीर में ठंडक ही नहीं गर्मियों में और भी फायदे दिलाता है खीरे का रायता, जानिए इसकी रेसिपी
आज हम खीरा (Cucumber) की बात करेंगे इसे लोग सलाद में तो कभी रायता बनाकर खाते है जो सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन क्या आपको इसके सभी फायदों के बारे में जानकारी है।
- Written By: दीपिका पाल

खीरे का रायता खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Cucumber Raita Benefits: गर्मियों का मौसम शुरु हो गया है वहीं पर सीजन में खानपान और रहन-सहन में भी बदलाव होने लगता है। गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ हर कोई डिहाइड्रेशन, एसिडिटी जैसी समस्याओं से जूझने लगता है इसके लिए खानपान बेहतर लेना जरूरी होता है। गर्मियों में सबसे ज्यादा खीरा और तरबूज खाया जाता है इसका कारण है कि, यह शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करता है। आज हम खीरा (Cucumber) की बात करेंगे इसे लोग सलाद में तो कभी रायता बनाकर खाते है जो सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन क्या आपको इसके सभी फायदों के बारे में जानकारी है। अगर नहीं है तो चलिए जानते है इसके फायदों के बारे में…
खीरा और दही मिल जाए तो सेहत होती है बेहतर
यहां पर आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ किरण गुप्ता ने अपनी जानकारी में बताया कि, गर्मियों में खीरा, सभी सुपरफूड्स में से एक है जिसमें 90 प्रतिशत तक पानी होता है। खीरे का सेवन करने से त्वचा पर ग्लो आता है तो वहीं पर गर्मी में यह सबसे हल्का और अच्छा फूड है। इसके साथ ही दही की बात करें तो, इसे प्रोटीन का सबसे खास स्त्रोत माना गया है। जब खीरे के साथ दही मिलाकर आप रायता बनाते है और सेवन करते हैं तो आपकी सेहत बूस्ट हो जाती है।
जानिए खीरे का रायता बनाने की रेसिपी
यहां पर आप घर पर आसान रेसिपी के साथ खीरे का रायता बना सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: भीषण गर्मी में पक्षी-पशु बेहाल, दाना-पानी उपक्रम भूले सामाजिक संगठन
संभाजीनगर: भीषण गर्मी का असर पालतू जानवरों पर, बढ़ रहे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन; विशेषज्ञों की चेतावनी
Summer Special: बिना काटे मीठा और लाल तरबूज पहचानने का सबसे आसान तरीका, दुकान वाले भी छुपाते हैं ये राज!
जिला प्रशासन की अपील, बढ़ती गर्मी को लेकर नागरिकों के लिए एडवाइजरी; दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें
1- इसे बनाने के लिए एक बाउल में दही लें और उसमें बारीक कटा हुआ खीरा मिलाएं।
2- इस बाउल में आप ऊपर से थोड़ा नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च और पुदीना डालकर अच्छे से मिक्स करें।
3- इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप थोड़ी सी हरी धनिया भी डाल सकते हैं। आपका खीरे का रायता बनकर तैयार हो जाता है।
खीरा रायता
जानिए खीरे का रायते खाने के फायदे
आप यहां पर खीरे का रायता अगर रोजाना अपनी डाइट में ले रहे है तो यह सेहत के लिए बेहतर होता है चलिए जानते है इसके खास फायदे…
1- खीरे को वजन कम करने के लिए बेस्ट माना जाता है, इसके लिए आप खीरे का रायता अगर खा रहे हैं तो आपका वजन कंट्रोल रहता है। खीरे का रायता आपकी डाइट का अहम हिस्सा हो सकता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और भूख कम लगती है।
2- खीरे का सेवन करने से स्किन और बालों को काफी फायदा मिलता है। गर्मी में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन होता है उसे खत्म करने के लिए खीरा फायदेमंद होता है।खीरा एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी से भरपूर होता है, जो स्किन को हाइड्रेट करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है। खीरे का सेवन करने से शरीर के सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाते है और फिर चेहरे की समस्याएं भी कम होती है।
3- पेट के लिए खीरा अच्छा होता है जो गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज और एसिडिटी को कम करता है। खीरे का रायता अगर आप खाते है तो, पेट को ठंडक प्रदान करने के साथ ही पाचन को बेहतर बनाता है। पेट के कीटाणुओं को दूर करके अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है।
4- तेज गर्मी को दूर करने के लिए खीरे का सेवन करना चाहिए जो शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। अगर आप बाहर धूप में जाते हैं, तो खीरे का रायता खाने से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।
Benefits of eating cucumber raita in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














