- Hindi News »
- Health »
- Know The Easy Recipe To Make Sweet Dalia
गर्मियों में घर पर बनाएं आसान रेसिपी के साथ मीठी-मीठी दलिया, आपका पेट रहेगा बेहतर
गर्मी में अक्सर लोग पेट का ख्याल किए बिना जंकफूड या प्रोसेस्ड फूड का सेवन कर लेते है जो आपके पेट की स्थिति को बिगाड़ सकता है। गर्मी में अपने पाचन को बेहतर बनाने के लिए आप खाने में दलिया का सेवन कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल

मीठी दलिया की रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया)
गर्मियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है। गर्मी में ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स लेने के साथ ही भोजन भी हल्का करना चाहिए। गर्मी में अक्सर लोग पेट का ख्याल किए बिना जंकफूड या प्रोसेस्ड फूड का सेवन कर लेते है जो आपके पेट की स्थिति को बिगाड़ सकता है। गर्मी में अपने पाचन को बेहतर बनाने के लिए आप खाने में दलिया का सेवन कर सकते है।
दलिया, पौष्टिक आहारों में से एक होता है जिसका सेवन नियमित करने की सलाह दी जाती है। वैसे तो दलिया को दूध के साथ या खिचड़ी में खाना हर कोई पसंद करते है लेकिन क्या आपने मीठी वाली दलिया का सेवन किया है कभी। मीठी दलिया खाने के कई फायदे होते है तो वहीं पर इसे बनाना उतना ही आसान भी है।
आसान विधि के साथ बनाएं मीठी-मीठी दलिया
आप मीठी दलिया बनाने के लिए यहां पर बताई जा रही आसान रेसिपी को जान सकते है यहां पर सामग्री के साथ विधि भी बताई जा रही है…
सम्बंधित ख़बरें
Holiday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
Sunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
Hiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
Healthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, जो टेस्टी होने के साथ पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक
सामग्री :
- दलिया- 1 कप
- दूध- 4 कप
- पानी- 1 कप
- चीनी- स्वाद अनुसार
- घी- 1 टेबलस्पून
- काजू- 6 से 8 कटे हुए
- बादाम- 6-8 कटे हुए
- किशमिश- 1 टेबलस्पून
- इलायची पाउडर- 1/4 टीस्पून
- केसर के धागे- 5 से 6
विधि :
- एक भारी तले की कड़ाही में घी गरम करें। उसमें दलिया डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भून लें। दलिया से हल्की खुशबू आने दें।
- अब इसमें 1 कप पानी डालें और 5 से 7 मिनट तक पका लें ताकि दलिया थोड़ा नरम हो जाए।
- इसके बाद इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे और दलिया अच्छी तरह से पक जाए।
- अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर, काजू, बादाम, किशमिश और केसर के धागे डाल दें। 5 मिनट और पकाएं ताकि सब चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।
ये भी पढ़ें- अगर वट सावित्री व्रत के दौरान अचानक आ जाए पीरियड्स, तो जानिए पूजा के लिए क्या कहते हैं नियम
- अगर आप थोड़ा पतला दलिया पसंद करते हैं तो दूध बढ़ा सकते हैं। गाढ़ा दलिया चाहें तो ऐसे ही परोसें।
- इसे गर्मागरम सर्व करें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा और ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।
Know the easy recipe to make sweet dalia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंगल में जहां मशीनें हार मान जाती हैं, वहां हाथी बनता है असली हीरो! वायरल वीडियो ने जीता दिल
May 19, 2026 | 06:56 PMNEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
May 19, 2026 | 06:47 PMGanga Dussehra 2026: 25 मई को है गंगा दशहरा, इस दुर्लभ संयोग में दान की ये चीजें खोलेंगी बंद किस्मत के ताले
May 19, 2026 | 06:42 PMसागर के मंदिर में खुदाई के दौरान निकला खजाना, मिले चांदी के सिक्के; 100 साल से ज्यादा पहले किए गए थे दफन
May 19, 2026 | 06:39 PMMP Anganwadi co-location: एक परिसर में लगेंगे आंगवाड़ी और स्कूल ,छोटे बच्चों की झिझक को खत्म करने का प्रयास
May 19, 2026 | 06:38 PMसिर्फ 100 रुपये बचाने के चक्कर में पड़ सकता है 10,000 का भारी चालान, गाड़ी चलाते हैं तो तुरंत चेक करें ये कागज
May 19, 2026 | 06:38 PMHoliday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
May 19, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













