- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- 8 People Died After A Bus Fell Into A Deep Gorge In Himachal Pradeshs Sirmaur
हिमाचल के सिरमौर में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी बस; मौके पर 8 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी- VIDEO
Himachal Pradesh: हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ जब बस हरिपुरधार बाजार से शिमला की तरफ निकली ही थी। इसी दौरान बस चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस खाईं में जा गिरी।
- Written By: मनोज आर्या

हादसे के बाद की तस्वीर, (सोर्स- ANI)
Himachal Pradesh Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। जहां प्राइवेट बस (जीत कोच) के गहरी खाई में गिर जाने से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, निजी बस जीत कोच कुपवी से शिमला की ओर जा रही थी। हादसा दोपहर करीब तीन बजे उस वक्त पेश आया जब बस हरिपुरधार बाजार से शिमला की तरफ निकली ही थी। इसी दौरान बस चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
शिमला की ओर जा रही थी बस
हादसे का घटनाक्रम प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी बस कुपवी से शिमला की ओर जा रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब बस हरिपुरधार बाजार से शिमला की तरफ निकली ही थी। बाजार से मात्र 100 से 200 मीटर आगे बढ़ते ही चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से फिसलते हुए सीधे गहरी खाई में समा गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब तीन दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
अमरावती हादसा: तेज रफ्तार का कहर, शराबी चालक की टक्कर से पिता-बेटी की मौत; आरोपी गिरफ्तार
नासिक रोड में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 8 वर्षीय बच्चा घायल, वाहन चालक पर पुलिस कार्रवाई
नासिक की जय हिंद कॉलोनी में तेज रफ्तार कार का कहर, नशे में धुत चालक ने राहगीरों को कुचला
#WATCH हिमाचल प्रदेश: सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। pic.twitter.com/Lmcpmj02kb — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2026
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने पुष्टि की है कि अब तक 5 शवों को खाई से निकाला जा चुका है। संगड़ाह, राजगढ़ और ददाहू से पुलिस और राहत दलों को तुरंत मौके पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘वंदे मातरम’ के बंटवारे ने बोए देश के विभाजन के बीज, शहजाद पूनावाला का नेहरू और कांग्रेस पर बड़ा हमला
अंधेरा और गहरी खाई बनी चुनौती
खाई काफी गहरी होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना और खाई में फंसे अन्य संभावित यात्रियों को बाहर निकालना है।
8 people died after a bus fell into a deep gorge in himachal pradeshs sirmaur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 18 March: बुधवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! जानें मेष से मीन तक किसका खुलेगा भाग्य
Mar 18, 2026 | 12:05 AMपहली बार कर रहे हैं गणगौर पूजा, तो इसके नियम सावधानी से पढ़ें और नोट कर लें, फलित होगी पूजा!
Mar 17, 2026 | 11:36 PMगणगौर पूजा में बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है बड़ा भारी
Mar 17, 2026 | 11:22 PMमनचाहा जीवन साथी और सुख-समृद्धि के लिए विधिवत करें गणगौर पूजा, जानिए किस भगवान की होती है पूजा
Mar 17, 2026 | 11:07 PMचैत्र नवरात्रि 2026: कलश स्थापना के साथ क्यों बोया जाता है जौ? जानिए इसकी असली वजह और धार्मिक महत्व
Mar 17, 2026 | 10:52 PMचैत्र अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार करें इन वस्तुओं का दान, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
Mar 17, 2026 | 10:37 PMभारत में किस दिन मनेगी ईद? सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां जानिए सही तारीख़!
Mar 17, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM













