-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Kachnar Kadha Benefits For Health Problems Know Who Should Consume
इन 5 समस्याओं के लिए फायदेमंद है कचनार काढ़ा, जानिए किन लोगों को करना चाहिए सेवन
- Written By: प्रीति शर्मा
Kachnar: कचनार काढ़ा आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लाभकारी माना जाता है। थायरॉइड, डायबिटीज, पाचन और अन्य परेशानियों में फायदेमंद हो सकता है लेकिन इसे सही मात्रा और तरीके से ही लेना चाहिए।

कचनार के फूल और काढ़ा (सौ. फ्रीपिक)
Kachnar Kadha: आयुर्वेद में कचनार को सदियों से औषधीय गुणों से भरपूर माना गाया है। इसके फूल, पत्ते और छाल का उपयोग थायराइड, डायबिटीज, पाचन एवं स्किन रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। जानकारी के अनुसार यह पौधा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और रोगों से लड़ने में मदद करता है।
कचनार का काढ़ा
कचनार आयुर्वेद में एक बहुमूल्य औषधीय पौधा है जो भारतीय उपमहाद्वीप में आसानी से पाया जाता है। इसका उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए सदियों से होता आ रहा है। आयुर्वेद के अनुसार कचनार की छाल का काढ़ा बहुत फायदेमंद होता है। जिसे उबालकर पिया जा सकता है।
थायराइड और डायबिटीज
कचनार को पारंपरिक चिकित्सा में विशेष रुप से थायराइड की गांठ को कम करने और शरीर में बनी सूजन को दूर करने में किया जाता है। इसके अलावा पाचन से जुड़ी समस्या जैसे गैस, पेट दर्द और अपच की समस्या से भी यह राहत देता है। कचनार की छाल का काढ़ा पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
डायबिटीज के लिए भी कचनार का काढ़ा फायदेमंद बताया गया है। इसके पत्तों का रस ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। आयुर्वेद चिकित्सकों के अनुसार शर्करा नियंत्रण और मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं में कचनार के उपयोग से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि इसे बिना चिकित्सीय सलाह के नहीं लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- सुबह ये 3 आदतें नहीं अपनाईं तो बढ़ सकता है बीमारी का खतरा, आज ही बदलें रूटीन
त्वचा रोग से राहत
स्किन रोगों में भी कचनार के उपयोग से राहत मिल सकती है। इसके फूलों का लेप खुजली, दाद और एक्जिमा जैसी समस्याओं में सहायक होता है।
महिलाओं के लिए फायदेमंद
इसके अलावा महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी कचनार बहुत लाभदायक माना जाता है। इससे पीरियड्स की अनियमितता, ऐंठन और दर्द में राहत मिल सकती है। कचनार अपने औषधीय गुणों के कारण आज भी प्राकृतिक चिकित्सा में इसका उपयोग होता है।
मुंह के छाले की समस्या में भी यह काढ़ा बहुत फायदेमंद माना जाता है। जिसका सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है।
आयुर्वेद में कचनार के काढ़ा कई रोगों के लिए प्राकृतिक औषधि के रुप में माना जाता है लेकिन किसी भी औषधीय पौधे का उपयोग बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।
Kachnar kadha benefits for health problems know who should consume
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गडचिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













