- Hindi News »
- Lifestyle »
- Diabetes Patients Can Keep Navratri Fast In These Special Ways
बेफ्रिक होकर नवरात्रि व्रत रख पाएंगे डायबिटीज मरीज, अपनाएं ये खास तरह की टिप्स
Fasting Rules for Diabetes Patients: डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित मरीजों को व्रत रखने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो सकती है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों डायबिटीज मरीजों के लिए कुछ सावधानियां दी है।
- Written By: दीपिका पाल

नवरात्रि व्रत रख पाएंगे डायबिटीज मरीज (सौ.सोशल मीडिया)
Navratri Fast for Diabetic Patients: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों के इस पावन व्रत में माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। नवरात्रि में पूजा के अलावा व्रत रखने का भी खास महत्व होता है। कई लोग व्रत रखते है लेकिन कई लोग सेहत सही नहीं होने की वजह से व्रत नहीं रख पाते है। इस तरह ही डायबिटीज से पीड़ित लोगों के मन में व्रत रखने को लेकर दुविधा बनी होती है।
डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित मरीजों को व्रत रखने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो सकती है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों डायबिटीज मरीजों के लिए कुछ जरूरी सावधानियों के साथ व्रत रखने को सुरक्षित मानते हैं।
शरीर से विषैले तत्वों को निकालता है व्रत
दरअसल व्रत रखना अच्छा होता है यहां पर आयुर्वेदाचार्यों की मानें, तो शरीर का पंच तत्त्वों से संतुलन बनाए रखना ही असली स्वास्थ्य है और व्रत अगर सही तरीके से किया जाए, तो वह शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालने और पाचन तंत्र को आराम देने का काम करता है। डायबिटीज में व्रत रखना तभी संभव है, जब इसे ‘भूखा रहने’ की बजाय ‘सही ढंग से खाने’ की प्रक्रिया माना जाए।
सम्बंधित ख़बरें
बिना वजह उदासी और घबराहट कहीं थायराइड तो नहीं है जिम्मेदार? जानें कैसे हाईजैक हो रहा आपका दिमाग
भूख की कमी और पेट दर्द से हैं परेशान? कहीं सुबह की ढेर सारा पानी पीने वाली आदत तो नहीं जिम्मेदार?
सावधान! क्या आप भी खाने के साथ खाते हैं कच्ची प्याज? इन 5 स्थितियों में यह शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान
अमरावती में लू का अलर्ट, 59 उष्माघात कक्ष तैयार, इर्विन अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर तैनात
डायबिटीज मरीज इन बातों का ध्यान
1-डायबिटीज मरीज, नवरात्रि का व्रत रख सकते है। व्रत के दौरान शरीर में ग्लूकोज की कमी होती है तो कमजोरी, चक्कर आना, और यहां तक कि बेहोशी तक की नौबत आ सकती है। इसके लिए आप दो से तीन घंटे में कुछ न कुछ पौष्टिक और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले भोजन का सेवन करें। यहां पर समा के चावल, कुट्टू या राजगिरा का आटा, उबली हुई शकरकंद, मखाने और पनीर जैसे विकल्प बेहतरीन माने जाते हैं क्योंकि ये धीरे-धीरे पचते हैं और ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ने देते।
2- व्रत के दौरान अक्सर पानी की कमी सताती है इसके लिए पानी पीते रहे है। शरीर में डिहाइड्रेशन की स्थिति ना बने इसके लिए पानी के अलावा नारियल पानी, बिना शक्कर वाला नींबू पानी, या छाछ जैसे पेय शरीर को तरोताजा रखने के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी पूरी करते हैं।
3- व्रत के दौरान आपको तले-भुने और मिठाइयों का सेवन करने से बचना चाहिए। आप किसी फ्राई चीजों का सेवन करने की बजाय उबली, भुनी या हल्की सी सिकी हुई चीजें खा सकते है। यह न केवल शुगर को नियंत्रित रखेगा बल्कि पेट पर भी ज्यादा भार नहीं डालेगा। चीनी की जगह स्टीविया या गुड़ जैसे प्राकृतिक विकल्पों को चुनें।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में बदल रहा है ‘व्रत फूड’ का मूड, पॉपुलर हो रही है ये मॉडर्न फ्यूजन डिशेज
4-आयुर्वेद में व्रत को शरीर और आत्मा को शुद्ध करने का एक तरीका माना गया है, इसलिए इस दौरान अपनी दवाओं को समय पर लेना बिल्कुल न भूलें। अगर आप इंसुलिन पर हैं या कोई विशेष दवा ले रहे हैं, तो व्रत शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
आईएएनएस के अनुसार
Diabetes patients can keep navratri fast in these special ways
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














