Weight Loss: जिम जाने की जरूरत नहीं! शरीर में एक्टिवेट करें ब्राउन फैट, मोम की तरह पिघलेगी चर्बी

Brown Fat for Weight Loss: ब्राउन फैट शरीर के लिए एक अद्भुत प्राकृतिक हीटर है जो कैलोरी जलाकर वजन घटाने में मदद करता है। जानें कैसे इसे एक्टिवेट करें और मोम की तरह अपनी चर्बी पिघलाएं।
Brown Fat Activation Woman
वजन कम करती हुए महिला (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Weight Loss Tips: आमतौर पर फैट को मोटापे का दुश्मन माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर में एक ऐसा फैट भी है जो चर्बी घटाने का काम करता है। जिसे ब्राउन फैट कहते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह फैट सर्दियों में शरीर के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।

व्हाइट फैट और ब्राउन फैट

अक्सर लोग वजन बढ़ने के डर से फैट से दूरी बना लेते हैं लेकिन सभी फैट बुरे नहीं होते हैं। मानव शरीर में मुख्य रुप से दो तरह के फैट पाए जाते हैं। जिन्हें व्हाइट फैट और ब्राउन फैट कहा जाता है। व्हाइट फैट शरीर में ऊर्जा के स्टोरेज के तौर पर काम करता है लेकिन जब वह कैलोरी को बर्न वाली स्टेज में तब्दील होता है तो उसे ब्राउन फैट या ब्राउन एडिपोज टिश्यू कहते हैं। इसलिए ब्राउन फैट ऊर्जा की जरूरत के समय बर्न होकर शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है।

इसलिए ब्राउन फैट शरीर में मोटापा बढ़ाने का नहीं बल्कि कम करने का काम करता है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद करता है। जब शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है या जब हमें ठंड लगती है तो यह फैट खुद को जलाकर शरीर को ऊष्मा प्रदान करता है। यही कारण है कि इसे सर्दियों का नेचुरल हीटर भी कहा जाता है।

ब्राउन फैट के फायदे

वजन घटाने में सहायक: यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करता है जिससे मोटापा कम होता है।

मेटाबॉलिज्म बूस्टर: यह शरीर की चयापचय प्रक्रिया को तेज करता है जिससे आप अधिक एक्टिव महसूस करते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल: ब्राउन फैट इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।

सर्दियों में सुरक्षा: यह कड़ाके की ठंड में शरीर के आंतरिक तापमान को बनाए रखने में मदद करता है।

हृदय स्वास्थ्य: कैलोरी और खराब फैट को बर्न करके यह दिल की बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है।

ब्राउन फैट कैसे एक्टिवेट करें

ब्राउन फैट हमें सीधे किसी भोजन से नहीं मिलता बल्कि इसे शरीर के भीतर ही सक्रिय करना पड़ता है। रिसर्च के अनुसार जो लोग अधिक एक्टिव होते हैं उनमें ब्राउन फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इसे बढ़ाने के लिए:-

नियमित वर्कआउट: शारीरिक व्यायाम ब्राउन फैट को सक्रिय करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

कोल्ड एक्सपोजर: हल्की ठंड में रहने या ठंडे पानी से स्नान करने से भी शरीर ब्राउन फैट को एक्टिवेट करता है।

सही पोषण: प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर आहार इस प्रक्रिया में मदद करता है।

अगर आप थकान महसूस करते हैं या वजन तेजी से बढ़ रहा है तो मुमकिन है कि आपके शरीर में ब्राउन फैट की कमी हो। इसके लिए लाइफस्टाइल में सुधार करके गुड फैट का लाभ उठा सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com