-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Control The Pain Of Periods With These Home Remedies You Will Get Relief
पीरियड्स के दर्द को इन घरेलू उपायों से करें कंट्रोल, मिलेगी राहत
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-सीमा कुमारी
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं में पीरियड का दर्द अलग-अलग तरह का होता है। कुछ महिलाओं को यह दर्द जरा भी महसूस नहीं होता, कई को पेट में इन दिनों हर वक्त पेट में मरोड़ और दर्द रहता है। महीने के वे 4 से 5 काफ़ी तकलीफ भरे होते हैं। हालांकि, डॉक्टर्स कई मामलों में इस दर्द से राहत के लिए कुछ दवाइयां भिंडेते हैं। लेकिन, उसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अगर चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों से इस दर्द पर काफी कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानें –
पीरियड के दर्द से निपटने के घरेलू नुस्खे
खूब पानी पीएं
पीरियड्स में पर्याप्त पानी नहीं पीने की वजह से पेट फूलने की दिक्कत हो जाती है। इससे पीरियड्स का दर्द बढ़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि इन दिनों 2-3 लीटर पानी ज़रूर पीएं। इससे क्रैंप्स से भी राहत मिलेगी और पेट में मरोड़ पर कंट्रोल होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Dehydration In Periods: क्या कम पानी पीने से बिगड़ सकता है पीरियड फ्लो? जानिए पीरियड हेल्थ पर इसका असर
Periods Care Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है दर्द और संक्रमण का खतरा
Delay In Periods: पीरियड्स में देरी से हैं परेशान? आजमाएं पार्सले काढ़ा, महिलाओं की सेहत के लिए है फायदेमंद
Periods Cycle Explained: क्या है पीरियड्स, ओवुलेशन और फर्टाइल विंडो? जानें मासिक चक्र का पूरा विज्ञान
ये चीज़ें खाएं
चिप्स और तली हुई चीजें पीरियड्स में दर्द बढ़ा सकती हैं। इनकी जगह लो फैट फूड, दालें, फल, मेवे, पत्तेदार हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। इस दौरान कैफीन युक्त चीजें, मसलन, कॉफी (Coffee) से परहेज करना चाहिए।
गर्म सेंक लें
पीरियड्स में गर्म सेंक बहुत राहत देती हैं। पेट के निचले हिस्से पर गर्म कपड़े या हीटिंग पैड से सेंक करें। इससे मेंसट्रूयल क्रैंप्स (Menstrual Cramps) में बहुत राहत मिलेगी।
अच्छी नींद लें
पीरियड्स के दर्द में नींद आना मुश्किल हो सकता है। लेकिन, कोशिश करें कि आप सोएं। दिन में भी बहुत ज्यादा दर्द उठने पर कुछ देर सोने पर आराम मिलता है।
एक्सरसाइज करें
पीरियड्स के तेज दर्द में एक्सरसाइज करना मुश्किल होता है। लेकिन, एक्सपर्ट्स की राय ये भी होती है कि हल्की एक्सरसाइज से मदद मिलती है। एक्सरसाइज करने पर शरीर में एंडोर्फीन रिलीज होते हैं, जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं। ज्यादा कुछ करना संभव नहीं है, तो वॉक करें।
Control the pain of periods with these home remedies you will get relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रविवार को भी वर्किंग डे की तरह चलेंगी ट्रेनें; मुंबई लोकल का NEET छात्रों को बड़ा तोहफा, नहीं होगा मेगा ब्लॉक
Jun 18, 2026 | 05:50 PM19 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करेंगे Dhanush के बेटे Yatra, डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी करेंगे लॉन्च
Jun 18, 2026 | 05:46 PMनासिक में Sinhastha Kumbh Mela की तैयारी को लेकर MLA सीमा हिरे ने घाट निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Jun 18, 2026 | 05:44 PMटेलीग्राम अपराधियों और आतंकियों का अड्डा…दिल्ली हाई कोर्ट में सरकार ने दाखिल किया जवाब, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 05:40 PM‘कारोबार बंद करा देंगे…’, AAP मंत्री पर गैंगस्टर से धमकी दिलवाने का आरोप, कोर्ट ने DGP को दिया सख्त आदेश
Jun 18, 2026 | 05:38 PMऑपरेशन वोल्फ के बाद संजय राउत शुरू करेंगे ऑपरेशन टूटवा, बागी सांसदों के खिलाफ होगा खेल
Jun 18, 2026 | 05:33 PMनौकरीपेशा लोगों को सरकार का बड़ा तोहफा, पीएफ ब्याज दरों पर वित्त मंत्रालय ने लगाई मुहर; जल्द क्रेडिट होगा पैसा
Jun 18, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














