19 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करेंगे Dhanush के बेटे Yatra, डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी करेंगे लॉन्च

Dhanush Son Yatra Debut: साउथ स्टार धनुष के बेटे यात्रा जल्द ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी डेब्यू फिल्म का निर्देशन ‘अमरन’ फेम राजकुमार पेरियासामी करेंगे।
Dhanush Film Yatra Acting Debut Rajkumar Periasamy Lead Role
धनुष के बेटे यात्रा की एक्टिंग डेब्यू (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhanush Film Yatra Acting Debut: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष के बेटे यात्रा अब मनोरंजन जगत में कदम रखने के लिए तैयार हैं। खबरों के मुताबिक, महज 19 साल की उम्र में यात्रा अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि उनका डेब्यू किसी छोटे किरदार से नहीं बल्कि एक लीड रोल के साथ होगा।

फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म यात्रा के करियर की बड़ी लॉन्चिंग साबित हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रा की पहली फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी करेंगे, जिन्होंने हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म आमरण से खूब प्रशंसा बटोरी थी। राजकुमार पेरियासामी को दमदार कहानी के लिए जाना जाता है।

धनुष खुद बनेंगे बेटे की पहली फिल्म के निर्माता

बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण खुद धनुष करेंगे। धनुष अपने बेटे के डेब्यू को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह से इस फिल्म से जुड़े हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और यात्रा का लुक टेस्ट भी पूरा कर लिया गया है। वहीं संगीत की जिम्मेदारी प्रसिद्ध संगीतकार जी वी प्रकाश कुमार को सौंपी गई है।

अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं धनुष

फिलहाल धनुष अपनी आगामी फिल्म D55 की तैयारियों में व्यस्त हैं। अभिनेता लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और साथ ही अपने बेटे के करियर की शुरुआत को लेकर भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में यह देखना दिलचस्प होगा कि यात्रा अपने पिता की तरह दर्शकों के दिलों में जगह बना पाते हैं या नहीं।

बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रहे हैं धनुष

हाल के वर्षों में धनुष की कुछ फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि उनकी फिल्म तेरे इश्क में को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन उनकी कई तमिल फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। कुबेरा, इडली कड़ाही और मूवू कारा जैसी फिल्मों को समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी वे खास कमाल नहीं दिखा सकीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com