नासिक में Sinhastha Kumbh Mela की तैयारी को लेकर MLA सीमा हिरे ने घाट निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Sinhastha Kumbh Mela Preparation: नासिक में सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर विधायक सीमा हिरे ने सोमेश्वर और आनंदवली घाट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। नए घाटों से भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।
MLA Seema Hire Inspects Sinhastha Kumbh Mela Preparation In Nashik
MLA सीमा हिरे (सोर्स: फाइल फोटो)
Published on
Updated on

MLA Seema Hire Inspects Sinhastha Kumbh Mela Preparation: आगामी सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक सीमा हिरे ने सोमेश्वर जलप्रपात (बालाजी मंदिर) और आनंदवली परिसर में निर्माणाधीन गोदावरी घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। सिंहस्थ महापर्व अब कुछ ही महीनों की दूरी पर है, ऐसे में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान विधायक हिरे ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घाटों का निर्माण किया जा रहा है।

रामकुंड पर भीड़ कम करना

विधायक सीमा हिरे ने बताया कि सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान रामकुंड क्षेत्र में लाखों श्रद्धालु स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचते हैं, जिससे वहां अत्यधिक भीड़ का दबाव बनता है। कई बार भीड़ प्रबंधन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में सोमेश्वर जलप्रपात और आनंदवली में विकसित किए जा रहे नए गोदा घाट श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान करेंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन घाटों के शुरू होने से रामकुंड क्षेत्र में होने वाली अत्यधिक और जोखिमपूर्ण भीड़ को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। सोमेश्वर और आनंदवली दोनों ही धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मानसून के दौरान यहां पर्यटकों की संख्या हजारों में पहुंच जाती है, जबकि अनंत चतुर्दशी और अन्य धार्मिक अवसरों पर भी भारी भीड़ उमड़ती है।

निर्माण कार्य में लाएं तेजी

निरीक्षण के दौरान महाराष्ट्र राज्य बुनियादी ढांचा विकास निगम के कार्यकारी अभियंता विनयकुमार कोली ने विधायक सीमा हिरे को घाट निर्माण कार्य की प्रगति, तकनीकी पहलुओं और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। विधायक ने निर्माण एजेंसियों को कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि सिंहस्थ से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर वेदांत उपाध्ये, प्रवीण कजारिया, भाजपा युवा मोर्चा के शहर उपाध्यक्ष प्रवीण पाटिल, फोर्ट्रेस एजेंसी के विकास मांडे, अमोल शिंदे, लोकेश पाटिल सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com