

Hydration During Periods: यूं ही नहीं कहा जाता है कि जल ही जीवन है। शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। शरीर में पानी का सही मात्रा में होना बहुत जरूरी होता है। खास करके गर्मियों के मौसम में अगर जरा भी पानी की कमी हो जाए तो पेट से संबंधित शिकायत, सर दर्द, पाचन में गड़बड़ी, चक्कर आना और स्किन पर भी इसका असर साफ दिखने लगता है।
काया आपको पता है महिलाओं को हर महीने होने वाले पीरियड्स के दिनों में पानी कम पीने से बहुत सी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा एक्सपर्ट का मानना है। एक्सपर्टस मानते हैं कि कहती है कि महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। अगर पीरियड के दिनों में महिलाएं पानी की सही मात्रा नहीं पीती हैं, तो ब्लड फ्लो और पीरियड पेन पर इसका सीधा असर पड़ता है।
इसके अलावा अगर आप हैवी फ्लो से गुजर रही हैं और आपके शरीर में पानी की कमी हो जाए तो आपको कमजोरी हो सकती है।