- Hindi News »
- Health »
- Periods Hygiene To Maintain During Periods Tips To Ease The Period Pain
Periods Care Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है दर्द और संक्रमण का खतरा
- Written By: रीता राय सागर
Periods Hygiene: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को असहनीय दर्द होता है। पीरियड पेन की शिकायत दूर करने के लिए पर्सनल हाइजीन के अलावा कुछ ऐसी टिप्स को भी फॉलो करना चाहिए, जो आपको आराम पहुँचा सकता है।

पीरियड्स (फोटो.सोशल मीडिया)
Pain Care Guide: पीरियड्स के दिनों में ज्यादातर महिलाओं को दर्द, उलझन और असहजता का सामना करना पड़ता है। अक्सर इस दिनों में लोअर अबडोमेन में ऐंठन के अलावा ब्लोटिंग या मूड स्विंग की समस्या बनी रहती है। ऐसे में दर्द से राहत पाने के लिए दवा और कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाया जा सकता है।
दरअसल, मासिक धर्म के दौरान बढ़ने वाली दर्द की शिकायत दूर करने के लिए पर्सनल हाइजीन के साथ-साथ कुछ ऐसी टिप्स भी हैं, जो आपको आराम पहुँचाने में मददगार साबित हो सकती हैं।
सॉल्ट क्रेविंग
इस दौरान दर्द को कम करने के लिए तेज नमक वाले खाद्य पदार्थ से परहेज करना चाहिए। ये आपके ऐंठन को और बढ़ा सकते हैं और पेट में सूजन का कारण बन सकते हैं। बहुत ज़्यादा नमक खाने से ब्लोटिंग का जोखिम बढ़ जाता है। अत्यधिक सोडियम से वॉटर रिटेंशन होता है और पाचन तंत्र प्रभावित होने लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
Malaika Arora Fitness: महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, अच्छी नींद और घर का खाना है मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज
Pineapple Benefit: रोज सुबह एक प्लेट अनानास खाने से मिलेंगे 6 फायदे, सेहत में दिखेगा जबरदस्त बदलाव
Rice Water Skincare: स्किनकेयर के लिए चावल के पानी कैसे है वरदान, यहां जानिए इससे होने वाले लाभ
Height Growth Foods: बच्चों की हाइट कैसे बढ़ेगी? डाइट में शामिल कर दें ये चीजें, फिर देखिए कमाल
पीरियड्स (फोटो.सोशल मीडिया)
डौशिंग (Douching)
अक्सर इचिंग और हैवी ब्लीडिंग के कारण पर्सनल हाइजीन को बनाए रखने के लिए पीरियड्स के दौरान डौश का इस्तेमाल किया जाता है। ये वेजाइनल हेल्थ के लिए हानिकारक है। इससे वेजाइना में संक्रमण और एसटीडी विकसित होने का जोखिम बढ़ने लगता है। एक अध्ययन में कहा गया है कि डौशिंग कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज को बढ़ावा दे सकता है।
पीरियड्स (फोटो. सोशल मीडिया)
पूरे दिन एक ही सैनिटरी पैड का इस्तेमाल
एक ही सैनिटरी पैड को बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल करना स्वास्थ्य संबधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। पीरियड्स के दौरान टैम्पोन या पैड को 3-4 घंटे में बदलते रहें। लंबे समय तक एक ही पैड पहनने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो दुर्गंध पैदा करते हैं। इससे स्किन पर रैशेज और टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम का जोखिम बढ़ जाता है। कैनेडियन जर्नल ऑफ इंफेक्शियस डिजीज़ एंड मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार टीएसएस बैक्टीरिया लंबे समय तक उच्च अवशोषण क्षमता वाले टैम्पोन के इस्तेमाल से होता है।
वैक्सिंग या शेविंग
बालों को हटाना भी मासिक धर्म के दौरान चोट के जोखिम को बढ़ाने का कारण बन सकता है। पीरियड्स के दौरान शेविंग की वजह से आपको कट लग सकता है, जससे इंफेक्शन के चांसेज बढ़ जाते हैं। दर्द और परेशानी के जोखिम को कम करने के लिए पीरियड्स के एक सप्ताह के बाद ही शेविंग या वैक्सिंग की प्लानिंग करें।
ये भी पढ़ें- Malaika Arora Fitness: महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, अच्छी नींद और घर का खाना है मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज
असुरक्षित यौन संबंध
पीरियड्स के दौरान अनसेफ सेक्स से बचना चाहिए। अगर आप फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस तरह का जोखिम उठाने से बचना चाहिए। ऐसे में सुरक्षित सेक्स भी एसटीडी से बचने का एक आसान तरीका है। पीरियड्स हो या न हो, संक्रमण और एसटीडी से दूर रहने के लिए हमेशा सुरक्षित सेक्स करें।
Periods hygiene to maintain during periods tips to ease the period pain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Periods Care Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है दर्द और संक्रमण का खतरा
Jun 09, 2026 | 09:08 AMखरीफ सीजन से पहले किसानों पर महंगाई की मार, खाद-बीज और कीटनाशकों के दामों में भारी बढ़ोतरी
Jun 09, 2026 | 08:58 AMPoK Protests: रावलकोट में पाकिस्तानी रेंजर्स और प्रदर्शनकारियों में झड़प, गोलीबारी में 27 की मौत
Jun 09, 2026 | 09:03 AMएयरपोर्ट की तरह हाइटेक होंगे भारत के लैंड पोर्ट्स, अमित शाह आज लॉन्च करेंगे लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम
Jun 09, 2026 | 09:01 AMगर्मी से बेहाल नागपुर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का संकेत; 10 जून से राहत संभव
Jun 09, 2026 | 08:56 AMकर्जमाफी में शर्तों का जाल! रोहित पवार का पंढरपुर में आमरण अनशन, वडेट्टीवार बोले- यह फर्जी योजना
Jun 09, 2026 | 08:46 AMयवतमाल: विधान परिषद चुनाव पर कांग्रेस का हमला, सचिन नाईक बोले- लोकतांत्रिक मूल्यों का हुआ हनन
Jun 09, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














