-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Buy Gold And Silver In This Muhurta On Dhanteras Do Not Buy These Things At All
धनतेरस पर इस मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, ये चीज़ें बिल्कुल न खरीदें
- Written By: मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी
धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार हर साल कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि को बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। धनतेरस से ही रौशनी का त्योहार दीपावली पर्व की शुरुआत हो जाती है। यह महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है, जिसमें लोग सोना (Gold) और चांदी (Silver) के बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं।
मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान सोने की कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस तिथि पर इनका प्रागट्य पर्व मनाया जाता है। इस दिन बड़े पैमाने पर भारत में लोग सोना खरीदते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
सस्ते ऑफर का लालच पड़ सकता है भारी, कहीं ये नकली शॉपिंग ऐप तो नहीं!
इस साल 2 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी की पूजा करने से घर हमेशा धन और सुख-समृद्धि से भरा रहता है। इस दिन भगवान धन्वंतरी की पूजा करने से घर का भंडार हमेशा भरा रहता है। धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का विशेष शुभ मुहूर्त होता है। इस मुहूर्त में सोना और चांदी खरीदना बहुत ही शुभ बताया जाता है। आइए जानें धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त:
शुभ मुहूर्त
02 नवंबर को शुभ धनतेरस का त्योहार है। इस दिन सोना-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए शाम 06 बजकर 20 मिनट से लेकर 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अगर सुबह के मुहूर्त पर विचार किया जाए तो सुबह 11 बजकर 30 मिनट से खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन 02 नवंबर को राहुकाल के समय धनतेरस पर शुभ खरीदारी से बचें।
धनतेरस पूजा विधि
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विधान होता है। भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे। ऐसे में दिवाली के दो दिन धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की षोडशोपचार विधि से पूजा करनी चाहिए। धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार, आंगन और घर के दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं। धनतेरस के दिन यम के नाम से भी दीपक रखे जाते हैं। इस पूजा से घर सुख-सुविधा और धन-धान्य से भरा रहता है।
धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं
धनतेरस के दिन खरीदारी का बड़ा महत्व होता है। क्योंकि, इस दिन सोना, चांदी, पीतल की चीजें और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन धनतेरस पर ऐसी चीजें भूलकर भी न खरीदें जैसे- काले रंग की वस्तुएं, कांच, एल्युमीनियम और लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि,शास्त्रों के अनुसार, इस दिन इन चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है। इसलिए ये गलती भूलकर भी न करें।
धनतेरस के दिन क्यों खरीदा जाता है ‘सोना’
पौराणिक कथाओं के मुताबिक, राजा हिम के बेटे को श्राप मिला था कि उसकी शादी के चौथे दिन बाद ही उसका देहांत हो जाएगा। जब इस बात की जानकारी राजकुमार की पत्नी को मिली तो उसने शादी के चौथे दिन अपने पति से रात जगे रहने को कहा। इसके उपरांत रानी ने घर के दरवाजे पर सोने-चांदी और बाकी बहुमूल्य वस्तुओं को रख दिया। साथ ही अगल-बगल दीये भी जलाए।
राजकुमार सो न जाएं, इसलिए वो उन्हें गीत व कथाएं सुना रही थीं। कुछ समय बाद सांप का रूप धारण करके यमराज राजकुमार की जान लेने आए। मगर गहनों और दीपकों की चकाचौंध के कारण वो अंधे हो गए। इस कारण वो घर में घुस ही नहीं सके। इसी कारण धनतेरस के दिन सोना खरीदने की विशेष परंपरा है।
Buy gold and silver in this muhurta on dhanteras do not buy these things at all
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMछतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
Jul 26, 2026 | 02:55 PMपुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
Jul 26, 2026 | 02:54 PM‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Jul 26, 2026 | 02:47 PMहिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jul 26, 2026 | 02:46 PMAI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Jul 26, 2026 | 02:41 PMअब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














