Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Anti-Ageing Yoga: बढ़ती उम्र की रफ्तार को धीमा करने में मदद कर सकते हैं ये 3 योगासन, भीतर से आएगा निखार

Best Yoga Poses For Anti-Ageing: चेहरे पर झुर्रियां और बढ़ती उम्र के संकेतों को कम करने के लिए सिर्फ स्किनकेयर नहीं, बल्कि योग भी जरूरी है। जानिए 3 योगासन, जो शरीर और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 09, 2026 | 11:54 AM

योगा (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Anti-Ageing Yoga For Glowing Skin: हर महिला अपनी उम्र से कम की दिखना चाहती हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितना एक्टिव रहती हैं। ज्यादातर लोगों को जैसे ही कुछ सफेद बाल या झुर्रियां दिखती हैं, वे महंगे क्रीम, सप्लीमेंट्स और ट्रीटमेंट शुरु कर देते हैं।

जब कि इसमें आपकी मदद योग कर सकता है। योग के नियमित अभ्यास से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जोड़ों में लचीलापन बना रहता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और नर्वस सिस्टम शांत रहता है। यही उम्र बढ़ने के साथ भी अच्छी सेहत और सुंदरता बनाए रखने का असली आधार है।

यहाँ हम ऐसे तीन असरदार आसन बता रहे हैं, जो बढ़ती उम्र की प्रक्रिया को कम करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Morning Face Wash: क्या केवल पानी से चेहरा धोना काफी है? जानें सुबह फेस क्लीनिंग का सही तरीका

Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां

Periods Exercise Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ सकती हैं ऐंठन और परेशानी

Monsoon Makeup Tips: बारिश और उमस में भी मेकअप रहेगा बिल्कुल फ्रेश, अपनाएं ये 8 आसान ट्रिक्स

कौन से हैं वो आसन

त्रिकोणासन

त्रिकोणासन पूरे शरीर को खिंचाव और मजबूती प्रदान करता है। इसके नियमित अभ्यास से संतुलन में सुधार होता है।

त्रिकोणासन कैसे करें

  • इसे करने के लिए पैरों को फैलाकर खड़े हो जाएं।
  • अपने दाहिने पैर को बाहर की ओर मोड़ें।
  • दोनों हाथों को बगल में फैलाएं।
  • अपने दाहिने हाथ के घुटने को मोड़े। पिंडली या टखने की ओर ले जाने का प्रयास न करें।
  • अपने बाएं हाथ को ऊपर की ओर फैलाएं।
  • 5 से 8 सांसों तक रुकें।
  • दूसरी तरफ से भी दोहराएं।

त्रिकाणासन (फोटो.एआई)

फायदे

  • रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन में सुधार करता है।
  • संतुलन बढ़ाता है।
  • पाचन को उत्तेजित करता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।
  • फ्लेक्सिबल बॉडी ही यंग बॉडी का प्रतीक होता है।

भुजंगासन

खराब पॉश्चर की वजह से शरीर अपनी उम्र से अधिक बूढ़ा लगने लगता है। यह एक आसान आसन है, जिसे करके आप अपने कंधों को ठीक कर सकते हैं। इशसे कंधों की जकड़न चली जाती है।

भुजंगासन कैसे करें

  • पेट के बल लेट जाएं।
  • अपनी हथेलियों को छाती के पास रखें।
  • सांस लें और धीरे-धीरे अपनी छाती को ऊपर उठाएं।
  • अपनी कोहनियों को ढीला और कंधों को आरामदायक स्थिति में रखें।
  • 5 से 8 बार सांस लेने तक इसी स्थिति में बने रहें।Anti-Ageing Yoga

भुजंगासन (फोटो.एआई)

फायदे

  • यह आपकी रीढ़ की हड्डी को मज़बूत बनाता है।
  • यह आपकी छाती को खोलता है।
  • यह आपके पॉश्चर को बेहतर बनाता है।
  • यह आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।
  • ऊपर उठी हुई छाती सिर्फ आपके लुक को ही बेहतर नहीं बनाती, बल्कि आपके सांस लेने, और आपके सोचने की क्षमता को भी बदलती है।

अधोमुख श्वान आसन

यह आसन में हाथ, कलाई, कंधे और पैरों की मांसपेशियां टोन होकर मजबूत होती है। इसमें सिर हृदय के नीचे होता है, जिससे मस्तिष्क की ओर ब्लड फ्लो बेहतर होता है। यह सिरदर्द, अनिद्रा व बेचैनी को दूर करने में सहायक है।

ये भी पढ़ें- Morning Face Wash: क्या केवल पानी से चेहरा धोना काफी है? जानें सुबह फेस क्लीनिंग का सही तरीका

अधोमुखासन कैसे करें

  • इसके लिए घुटनों के बल बैठ जाएं।
  • आगे की ओर झुकें और अपनी कोहनियों को सिर के सामने मैट पर पास-पास रखें।
  • उन्हें एक सीध में और स्थिर रखें।
  • धीरे-धीरे अपने कूल्हों को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
  • अपने पैरों को जितना हो सके सीधा करें।
  • अपने सिर को आराम से सहज छोड़ दें।
  • 5 से 8 बार सांस लेने तक इसी स्थिति में बने रहें।

अधोमुखासन (फोटो.एआई)

फायदे

  • शरीर के ऊपरी हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • अकड़न से राहत मिलती है।
  • कंधे और बाहें मजबूत होती हैं।
  • नर्वस सिस्टम को ताजगी मिलती है।

Anti ageing yoga 3 best yoga asanas to look younger

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 11:54 AM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Face Care Tips
  • Fitness Tips
  • Skin Care Tips
  • Yoga Benefits
  • Yoga Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.