-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Mantra Jap One Minute Bedtime Chant For Stress Anxiety And Insomnia Relief
Mantra Jap: तनाव, बेचैनी और अनिद्रा से राहत का आसान तरीका? सोने से पहले करें 1 मिनट का मंत्र जप
- Written By: सीमा कुमारी
Mantra Jap To Relieve Stress: तनाव, बेचैनी और अनिद्रा की समस्या से परेशान लोगों के लिए सोने से पहले 1 मिनट का मंत्र जप एक सरल और प्रभावी उपाय माना जाता है। जानिए सोने से पहले कौन-सा मंत्र जप करें।

मंत्र जप (सौ.सोशल मीडिया)
Mantra Jap To Relieve Stress Anxiety And Sleeplessness:आजकल कई लोग रात में नींद न आने की समस्या से परेशान हैं। दिनभर के कामकाज, तनाव और लगातार चलने वाले विचारों के कारण मन शांत नहीं हो पाता है। ऐसे में सनातन परंपरा में सोने से पहले मंत्र जप का एक आसान उपाय बताया गया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात में सोने से पहले कुछ क्षण भगवान का स्मरण और मंत्रों का जप करने से मन को शांति मिलती है। यही वजह है कि आज भी बहुत से लोग अपनी दिनचर्या का अंत प्रार्थना या मंत्र जप के साथ करते हैं।
सोने से पहले कौन-सा मंत्र जप करने चाहिए?
धर्म शास्त्रों में रात में सुकुन भरी नींद पाने के लिए रात को सोने से पहले “ॐ” का उच्चारण सबसे सरल और लोकप्रिय बताया गया है। इसके अलावा, “ॐ नमः शिवाय” और “राम” नाम का जप भी कई लोग करते हैं। मान्यता है कि इन मंत्रों का शांत मन से उच्चारण करने पर मन की बेचैनी कम होती है और सकारात्मक भाव पैदा होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Sawan 2026: सावन सोमवार का अचूक उपाय: घर की इन 5 जगहों पर दीपक जलाते ही बरसती है शिव-पार्वती की कृपा
Mangala Gauri Vrat Katha : सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज: पूजा के दौरान जरूर पढ़ें यह चमत्कारी कथा
जरूरी नहीं कि आप लंबे समय तक मंत्र जप करें। कुछ लोग सिर्फ एक-दो मिनट का जप भी पर्याप्त मानते हैं। सबसे जरूरी बात नियमितता और श्रद्धा को माना जाता है।
शास्त्रों में भी मंत्र जप का महत्व
हिन्दू शास्त्रों में भी मंत्र जप के महत्व का उल्लेख मिलता है। भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने “यज्ञानां जपयज्ञोऽस्मि” कहकर जप को श्रेष्ठ यज्ञ बताया है।
वहीं, श्रीमद्भागवत महापुराण में कलयुग में भगवान के नाम-स्मरण और कीर्तन को मोक्ष का सरल मार्ग माना गया है। यही कारण है कि सनातन परंपरा में मंत्र जप को मानसिक शांति, आत्मिक उन्नति और ईश्वर से जुड़ाव का महत्वपूर्ण साधन माना जाता है।श्रीमद्भागवत महापुराण के द्वादश स्कंध (12), तृतीय अध्याय (3), श्लोक 51 में मिलता है।
यह भी पढ़ें- Maa Dhumavati : मां धूमावती का रहस्यमयी स्वरूप, क्यों नहीं करतीं सुहागिन महिलाएं उनकी पूजा
कलौ दोषनिधे राजन्नस्ति ह्येको महान् गुणः।
कीर्तनादेव कृष्णस्य मुक्तसङ्गः परं व्रजेत्॥
अर्थ- कलयुग भले ही अनेक दोषों का भंडार है, फिर भी इसमें एक महान गुण है कि केवल भगवान कृष्ण के नाम का कीर्तन करने से मनुष्य सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर परम गति को प्राप्त कर सकता है।
मंत्र जप को ईश्वर से जोड़ने का माध्यम
धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से मंत्र जप मन को ईश्वर से जोड़ने का माध्यम माना जाता है। वहीं, कई लोग इसे मानसिक एकाग्रता बढ़ाने वाला अभ्यास भी मानते हैं। जब व्यक्ति कुछ क्षणों के लिए एक ही शब्द या मंत्र पर ध्यान केंद्रित करता है, तो मन की भटकन कम होने लगती है।
कहा जाता है कि इससे तनाव कम महसूस हो सकता है, मन हल्का होता है और नींद आने में भी आसानी हो सकती है। हालांकि, इसका प्रभाव व्यक्ति-व्यक्ति पर अलग हो सकता है।
Mantra jap one minute bedtime chant for stress anxiety and insomnia relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














